{"_id":"6088593d8ebc3e7c1a0b6312","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd217850528","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की चेन तोड़ने को आज और कल बंद रहेगी कचहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की चेन तोड़ने को आज और कल बंद रहेगी कचहरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए दो दिन बुधवार और बृहस्पतिवार को कचहरी बंद रहेगी। जिला जज ने मंगलवार को आदेश जारी कर 48 घंटे के लिए न्यायिक कार्य बंद करने को कहा है। इस अवधि में सभी अधिवक्ताओं के चैंबर भी बंद रहेंगे और कचहरी परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते बीते दिनों पांच अधिवक्ताओं और जिला जल के अर्दली की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण को लेकर अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी चिंतित है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नेहा रुंगटा ने बताया कि जिला जज की ओर से गठित कोविड-19 एसेसमेंट एंड रिव्यू समिति ने न्यायालय परिसर को सैनिटाइज कराए जाने की संस्तुति की है। इसके लिए 28 और 29 अप्रैल को न्यायालय और अधिवक्ताओं के चैंबर पूरी तरह सैनिटाइज कराए जाएंगे। इसके लिए न्यायिक कार्य बंद रहेगा। सिर्फ जरूरी मामले, जमानत प्रार्थना पत्र, अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र न्यायालय की ईमेल आईडी urgent.districtjudgeghaziabad@gmail.com पर सुबह 11बजे तक लिए जाएंगे और वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए इन पर कार्यवाही की जाएगी। रेलवे मजिस्ट्रेट व प्रधान न्यायाधीश जेजे बोर्ड भी उच्च न्यायालय के आगामी आदेश तक बंद रहेंगे।
---------
इन अधिवक्ताओं की हो चुकी मौत
सविता रावत, सोहेलदेव डागर, आशा शर्मा, विपिन शर्मा, रोहित पीपल, रामशरण शर्मा, श्रीओम शर्मा, अजय कुमार, देवराज बत्रा, नजाकत चौधरी। इनके अलावा एक स्टांप विक्रेता की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
-----
यह न्यायिक अधिकारी हो चुके संक्रमित
जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा, अपर जिला जज विवेकानंद विश्वकर्मा, मानवर्धन सिंह, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अर्चना रानी, अपर जिला जज जयवीर सिंह नागर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार चौधरी।