फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

रिश्वत लेकर गोकश को भेजा जेल, भोजपुर एसएचओ-एसएसआई सस्पेंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
भोजपुर थाने का एसएचओ प्रदीप कुमार
रिश्वत लेकर गोकश को भेजा जेल, भोजपुर एसएचओ-एसएसआई सस्पेंड
विज्ञापन

गाजियाबाद/मोदीनगर। रिश्वत लेकर गोकशी के आरोपी को फायदा पहुंचाने के आरोप में एसएसपी अमित पाठक ने भोजपुर एसएचओ प्रदीप कुमार तथा एसएसआई शकील अहमद को सस्पेंड कर दिया है। गंभीर आरोप को देखते हुए एसएसपी ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी दिए हैं। एसएचओ व एसएसआई पर आरोप है कि गोकशी के आरोपी को तीन दिन हिरासत में रखकर उसे फायदा पहुंचाया और चाकू बरामद दिखाकर जेल भेजा। आरोपी के कबूलनामे की वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने दोनों को सस्पेंड किया है।
वीडियो हुई थी वायरल
बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें एक युवक पर गोकशी का आरोप लगाते हुए उसे अवशेषों के साथ दिखाया गया था। भोजपुर पुलिस पर आरोप लगा था कि पुलिस ने इस गोकश को तीन दिन अवैध हिरासत में रखा और रिश्वत लेकर चाकू में जेल भेज दिया। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दोनों वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी अमित पाठक ने मामले की जांच एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा को सौंपी थी। एसपी ग्रामीण की जांच में सामने आया कि भोजपुर एसएचओ संदीप कुमार व एसएसआई शकील अहमद ने भ्रष्टाचार करते हुए गोकशी के आरोपी को फायदा पहुंचाया। गोकशी का अपराध करने वाले आरोपी को महज चाकू में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिस थाने में एसएचओ रहे, उसी से जाएंगे जेल
भोजपुर एसएचओ संदीप कुमार व एसएसआई शकील अहमद द्वारा किए गए अपराध की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने दोनों के खिलाफ एफआईआर की संस्तुति की है। अधिकारियों का कहना है कि संजीव कुमार हाल ही में भोजपुर थाने के एसएचओ बने थे। चंद दिनों बाद ही अब उसी थाने से जेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed