फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

हिस्ट्रीशीटरों व अपराधियों के परिजन भी चुनाव मैदान में, हर हरकत पर नजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
अधिकारियों की ब्रीफिंग करते एसएसपी।
हिस्ट्रीशीटरों व अपराधियों के परिजन भी चुनाव मैदान में, हर हरकत पर नजर
विज्ञापन

गाजियाबाद। चुनाव प्रचार थमने के बाद पुलिस-प्रशासन की परीक्षा की घड़ी शुरू हो गई है। 22 जोन व 78 सेक्टरों में बांटे गए सभी 311 मतदान केंद्रों पर पुलिस की नजर हैं। पुलिस के लिए अधिक चुनौती उन पोलिंग बूथों पर है जहां से हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों के परिजन या रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हैं। पुलिस ने ऐसे 50 से अधिक अपराधी चिन्हित किए हैं जिनके अपने चुनाव मैदान में हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन अपराधियों के परिजनों व रिश्तेदारों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों का डाटा इकट्ठा किया गया था। उसमें सामने आया कि 50 से अधिक हिस्ट्रीशीटरों, अपराधियों व जेल में बंद आरोपियों के परिजन या रिश्तेदार पंचायत चुनाव लड़ रहे हैं। इन अपराधियों से जुड़े पोलिंग बूथों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस को गांवों में मुखबिर तंत्र मजबूत करने को कहा गया है। साथ ही बीट स्तर तक केपुलिसकर्मियों को उम्मीदवारों की हर हरकत पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना है कि अगर जेल में बंद किसी आरोपी द्वारा मतदाता या प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को धमकी देने का मामला सामने आया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अब तक 50 से ज्यादा केस दर्ज
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी है। ऐसे में असलहा व शराब तस्करों के साथ-साथ आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति रडार पर हैं। अब तक आचार संहिता के उल्लंघन, शराब व असलहा तस्करी तथा महामारी अधिनियम के तहत 50 से अधिक केस दर्ज किए जा चुके हैं। नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। चुनाव हेल्पलाइन नंबर जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रीफिंग के बाद बूथों को रवाना हुए पुलिसकर्मी
गाजियाबाद। सोमवार को पुलिस लाइंस में मतदान ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग हुई। एसएसपी अमित पाठक ने पुलिसकर्मियों को किसी भी तरह के प्रलोभन से बचने के साथ-साथ दबाव में न आकर निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों ने ब्रीफिंग के दौरान निष्पक्ष चुनाव कराने का संकल्प लिया और बूथों के लिए रवाना हो गए। पंचायत चुनाव के मतदान के लिए पुलिस लाइंस में सोमवार को जिले तथा बाहरी जनपदों से आई फोर्स की ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी ने कहा कि 15 अप्रैल को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। चुनाव ड्यूटी में लगे सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थान पर भ्रमणशील रहेंगे। सभी अपने अधिकारियों को समय से रिपोर्ट करेंगे। ब्रीफिंग में एसपी सिटी निपुण अग्रवाल, एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा, एएसपी संदीप मीणा, एसपी थर्ड सुभाष चंद गंगवार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed