फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

अति संवेदशनशील बूथों पर होगीविशेष फोर्स तैनात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पोलिंग बूथ का निरीक्षण करते एसएसपी व डीएम।
अति संवेदशनशील बूथों पर विशेष फोर्स होगी तैनात
विज्ञापन

गाजियाबाद। कल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय एवं एसएसपी अमित पाठक ने अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने 40 अति संवेदनशील बूथों पर विशेष फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। इससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रण में करने के लिए सादे कपड़ों में फोर्स तैनात की जा रही है। जो गलत गतिविधियों की जानकारी सीधे जिलाधिकारी को देंगे।

मंगलवार को जिलाधिकारी व एसएसपी ने रजापुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढबारसी एवं अन्य अति संवेदनशील मतदान बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कई संवेदनशील जगह पर पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संयुक्त रुप से भ्रमण के दौरान चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को कोविड गाइडलाइन एवं आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर प्रलोभन के तौर पर शराब वितरण, धन राशि वितरण या अन्य सामग्री वितरण की सूचना प्राप्त होती है तो जिला प्रशासन द्वारा ऐसी घटनाओं को बहुत ही शक्ति के साथ लेकर संबंधित चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed