फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

3754 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
एसएसपी की ब्रीफिंग में शामिल पुलिस के अधिकारी।
3754 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
विज्ञापन

गाजियाबाद। तीन स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को प्रचार का दौर खत्म हो गया। प्रत्याशियों के दिल की धड़कन तेज हो गई है। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के 498 पदों के लिए बृहस्पतिवार को 5.55 लाख वोटर अपने अधिकार का उपयोग करेंगे। इन पदों के लिए 3754 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशी व्यक्तिगत स्तर से जनसंपर्क कर रहे हैं। सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं।
सबसे अधिक 323 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 1474 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि 161 ग्राम पंचायतों पर प्रधान बनने के लिए 1253 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। किसी भी गांव से कोई भी प्रधान निर्विरोध नहीं चुना गया है। जिले में 22 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 888 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। जिले में चार ब्लॉक हैं। भोजपुर ब्लॉक में 47 ग्राम पंचायत सीट पर 475 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुरादनगर में 48 सीटों पर 299 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। रजापुर में 34 ग्राम पंचायत सीट पर 269 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। लोनी की 32 ग्राम पंचायत पर 210 प्रत्याशी ग्राम प्रधान बनने के लिए मैदान में हैं। जिले के 323 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट में से 22 सीटों पर निर्विरोध चुन लिए गए, इसलिए अब सिर्फ 301 पर ही चुनाव होगा। मुरादनगर में 71 पदों के लिए 251 प्रत्याशी मैदान में हैं। भोजपुर में 102 पद के लिए 489, रजापुर ब्लॉक में 76 पद के लिए 405 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुरादनगर में 71 पद के लिए 251 और लोनी में 74 पद के लिए 389 मैदान में हैं। 14 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 178 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

428 महिलाएं आजमा रही किस्मत
चुनाव में कुल 1538 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। 482 महिलाएं ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के सदस्य पद की बात की जाए तो 976 महिलाएं मैदान में हैं। अलग-अलग पदों पर जिले में 328 महिलाएं निर्विरोध भी चुनी जा चुकी हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed