फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

लिफ्ट लेकर स्कूटी सवार कारोबारी को मारी गोली, थैंक्यू बोलकर हुआ फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सर्वोदय अस्पताल में भर्ती घायल साजिद अली।
लिफ्ट लेकर स्कूटी सवार कारोबारी को मारी गोली, थैंक्यू बोलकर हुआ फरार
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 11 बजे लोनी से स्कूटी पर डासना लौट रहे कारोबारी साजिद से लिफ्ट मांगकर एक युवक ने गोली मार दी। कुछ दूरी पर युवक स्कूटी से उतरकर थैंक्यू बोलकर चला गया। पीड़ित ने साहिबाबाद के नागद्वार के पास खड़ी पीआरवी के पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। साजिद के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
मसूरी थाना क्षेत्र के डासना निवासी साजिद का लोनी फ्लाईओवर के पास औद्योगिक क्षेत्र में टोटी पर पॉलिश करने का कारोबार है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात वह लोनी से डासना स्कूटी से लौट रहे थे। थाने से 5000 मीटर दूर एक युवक ने उन्हें हाथ देकर रोक लिया और लिफ्ट मांगी। उन्होंने स्कूटी पर युवक को बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूरी पर युवक स्कूटी से उतरकर थैंक्यू बोलकर गोली मार दी और चला गया। इस पर साजिद स्कूटी लेकर घर के लिए चल दिया। रास्ते में साजिद को पेट में बायीं ओर दर्द हुआ। इस पर भोपुरा के पास स्कूटी रोककर देखा तो पेट से खून निकल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस की मदद से पहुंचा अस्पताल
पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़ित कारोबारी भोपुरा से स्कूटी पर घायल हालत में साहिबाबाद के नागद्वार पर पहुंच गया। वहां रास्ते में पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया और संबंधित थाना पुलिस को जानकारी दी। पीड़ित ने खुद ही परिजनों को कॉल कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन में नहीं मिली गोली
एसएचओ टीलामोड़ ओमप्रकाश ने बताया कि साजिद के इलाज के दौरान गोली नहीं मिली है। पेट पर छर्रे लगने के निशान मिले हैं। युवक के पास रुपये, मोबाइल और स्कूटी सब सुरक्षित है। मामले की जांच की जा रही है कि युवक के गोली कैसे लगी।

एसपी सिटी सेकेंड, ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूटी सवार लोनी से घर लौट रहा था। रास्ते में टीलामोड़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी। 500 मीटर दूर जाकर युवक स्कूटी से उतर गया और साजिद को गोली मार दी। साजिद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर टीला मोड़ थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed