फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बारिश के पानी को सहेजेगी रैपिड रेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ghaziabad news

शहर में फॉगिंग करने वाले नगर निगम के वाहन अब अपने निर्धारित रूट से नहीं हटेेंगे। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस बार उनका रूट चार्ट निर्धारित कर दिया है। इन वाहनों में लगा जीपीएस (ग्लोबल पॉजिशनिंग सिस्टम) इनकी लोकेशन बताएगा। फॉगिंग वाले वाहन चालकों ने अपना निर्धारित रूट बदला तो दफ्तर में बैठे अधिकारियों को भी पता चल जाएगा। इस नई व्यवस्था से फॉगिंग पर निगरानी रखना आसान हो जाएगा। नगर निगम हर साल फॉगिंग का शेड्यूल तो तैयार करता था, लेकिन वाहनों का रूट तय नहीं होता था। इन वाहनों में जीपीएस भी नहीं लगा होने से मॉनिटरिंग नहीं हो पाती थी। निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक फॉगिंग किए जाने का दावा किया जाता था, लेकिन क्षेत्र के लोग इससे इंकार करते थे। फॉगिंग न होने की शिकायतें अमूमन रोजाना नगर निगम में पहुंचती थीं। अब निगम के स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग के लिए नई व्यवस्था की है। निगम ने पांच बड़ी और पांच मिनी फॉगिंग मशीनों का रूट चार्ट तय करके शेड्यूल बना दिया है। हर जोन में एक-एक बड़ी मशीन और एक मिनी फॉगिंग मशीन तैनात की जाएंगी। यह मशीनें रूट चार्ट के हिसाब से रोजाना कॉलोनियों के मुख्य मार्गों पर फॉगिंग करेंगी।

विज्ञापन

100 वार्डों में एक-एक छोटी मशीन करेगी फॉगिंग
बड़ी मशीनों के अलावा सभी 100 वार्डों में एक-एक छोटी फॉगिंग मशीन दी गई हैं। यह मशीन सफाई सुपरवाइजर और पार्षद के अधिकार क्षेत्र में रहेगी। पार्षद के दिशानिर्देशों पर इस मशीन के जरिये वार्ड की छोटी गलियों और कॉलोनियों में फॉगिंग की जाएगी।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि फॉगिंग के लिए इस बार वाहनों का रूट चार्ट तय किया गया है। फॉगिंग मशीन जिस वाहन पर लगी होगी, वह वाहन अपने निर्धारित रूट पर जाकर प्रतिदिन फॉगिंग करेगा। इसकी मॉनिटरिंग जीपीएस से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed