{"_id":"6058fbe38ebc3ec4840c6921","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2159041182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा-धनुआ भरेंगे किसानों में जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा-धनुआ भरेंगे किसानों में जोश
विज्ञापन
गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के सदस्य प्रेस वार्ता करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुड्डा-धनुआ भरेंगे किसानों में जोश
साहिबाबाद। आज यूपी गेट पर पूरा किसान आंदोलन शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को समर्पित होगा। बलिदान दिवस पर किसानों द्वारा ‘पगड़ी संभाल जट्टा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आंदोलन की अगुवाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवा किसान करेंगे। इस दौरान हरियाणवी गायक अजय हुड्डा व पंजाबी गायक हेरी धनुआ किसानों का हौसला बढ़ाएंगे। शाम को शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद-ए-आजम स्वाभिमान मार्च निकाला जाएगा।
सोमवार को गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि शहीद भगत सिंह की 23 मार्च को पुण्यतिथि पर आयोजित पगड़ी संभाल जट्टा कार्यक्रम के लिए युवाओं का यूपी गेट पर आना शुरू हो गया है। 23 मार्च को आंदोलन की कमान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवा संभालेंगे। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर युवाओं से एकत्रित होकर किसान आंदोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि देने की अपील की है। गाजीपुर किसान कमेटी ने किसानों से पीले रंग की पगड़ी और पीले रंग का पटका धारण करने का आह्वान किया है। जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि युवाओं के साथ यूपी गेट पर आंदोलन में हरियाणवी गायक अजय हुड्डा और पंजाबी गायक हेरी धुनआ भी शामिल होंगे। सुबह आठ बजे से मंच का संचालन शुरू हो जाएगा। जो शाम चार बजे तक चलेगा। इसकी पूरी कमान युवा किसानों के हाथ में होगी। इसके बाद सभी किसान यूपी गेट किसान क्रांति द्वार पर एकट्ठा होंगे और एक साथ शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद-ए-आजम स्वाभिमान मार्च निकालेंगे। जो करीब पौने घंटे का होगा। इसमें किसानों के हाथ में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की तस्वीरें होगी।
इन 11 किसानों ने किया अनशन
मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह राणा ने बताया कि किसान आंदोलन में प्रतिदिन 11 किसान अनशन से कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को महेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, चौ.चरण सिंह, महेंद्र सिंह यादव, गुरदीप सिंह, जोगा सिंह, बलविंदर सिंह, अजीत पाल, मनप्रीत सिंह, सुरेश चंद्र, नत्थू सिंह यादव ने मिलकर सुबह आठ बजे से अगले 24 घंटे का अनशन किया।