फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

54 महिलाएं संभालेंगी गांवों में सत्ता की बागडोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
54 महिलाएं संभालेंगी गांवों में सत्ता की बागडोर
विज्ञापन

गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने मंगलवार को ग्राम पंचायतों और जिला पंचायतों की आरक्षण सूची जारी कर दी। 161 ग्राम पंचायतों में से 60 ग्राम पंचायतों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। 54 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। यहां प्रधानी की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। जिला पंचायत की 14 में से पांच वार्डों की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। लोनी ब्लॉक प्रमुख पिछड़ा वर्ग और भोजपुर ब्लॉक प्रमुख सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित की गई है। ग्राम पंचायत में सबसे अधिक 19 अनारक्षित सीट मुरादनगर में है।

जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल त्रिपाठी के मुताबिक आरक्षण सूची मंगलवार की सुबह जिला पंचायत कार्यालय सहित सभी ग्राम पंचायतों में और ब्लॉक में चस्पा की गई है। इसके अलावा 2142 ग्राम पंचायत सदस्यों की आरक्षण सूची भी जारी कर दी गई है। चार से आठ मार्च तक का वक्त आपत्ति दर्ज कराने के लिए रखा गया है। 15 मार्च को फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख - सीट 4
भोजपुर ब्लॉक - अनुसूचित जाति महिला
लोनी ब्लॉक - पिछड़े वर्ग महिला
मुरादनगर ब्लॉक - अनारक्षित
रजापुर ब्लॉक - अनारक्षित
जिला पंचायत सदस्य : सीट 14
अनुसूचित जाति - वार्ड 2, वार्ड 10
अनुसूचित जाति महिला - वार्ड 9
पिछड़ा वर्ग - वार्ड 1, वार्ड 12
पिछड़र वर्ग महिला - वार्ड 14
महिला - वार्ड 4, 8, 13
अनारक्षित - वार्ड 3, 5, 6, 7, 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed