फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सात मार्च को महापंचायत में हुंकार भरेंगे पश्चिम यूपी के किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
धरनास्थल पर किसान आंदोलन के समर्थन में पहुंचे निहंग। - फोटो : GHAZIABAD City
सात मार्च को महापंचायत में हुंकार भरेंगे पश्चिमी यूपी के किसान
विज्ञापन

साहिबाबाद। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा लगातार की जा रही महापंचायत की कड़ी में सात मार्च को गाजीपुर बॉर्डर पर महापंचायत का एलान किया गया है। जिसमें पश्चिमी यूपी के कई जिलों के किसान जुटेंगे। महापंचायत की तैयारी में भाकियू के पदाधिकारी जुट गए हैं।
यूपी गेट पर तीनों कृषि कानून के विरोध और एमएसपी पर गारंटी की मांग को लेकर 93 दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं। गर्मी हो या सर्दी किसान गाजीपुर बॉर्डर पर डटे हुए हैं। आंदोलन के दौरान तीन बार गाजीपुर बॉर्डर पर महापंचायत हो चुकी हैं। जिसमें यूपी के किसानों ने हुंकार भरी थी। इस दौरान हजारों की संख्या में किसान जुटे थे। एक बार फिर गाजीपुर बॉर्डर पर महापंचायत की योजना तैयार की गई है। सात मार्च को गाजीपुर बॉर्डर पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत महापंचायत करेंगे। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी शामिल होंगे। इस महापंचायत में पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, अलीगढ़, समेत उत्तराखंड और हरियाणा के किसान हुंकार भरेंगे। इसके साथ ही कई खाप के चौधरी भी महापंचायत में पहुंचकर तीनों कृषि कानून का विरोध करेंगे। किसानों से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। महापंचायत से एक दो दिन पहले किसान यहां पर जुटना शुरू हो जाएंगे। एक बार फिर गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की संख्या बढ़ेगी। भाकियू की तरफ से सोशल मीडिया पर भी महापंचायत की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

काजमपुर से पानी और राशन लेकर 26 ट्रैक्टरों से पहुंचे किसान
यूपी गेट पर किसानों की संख्या कम होती देख भाकियू की तरफ से हर दिन एक गांव से किसानों को पहुंचने का आह्वान किया गया है। इसके तहत मंगलवार को दोपहर में काजमपुर गांव से 26 ट्रैक्टर-ट्रॉली में किसान यूपी गेट आंदोलन स्थल पर पहुंचे। किसान अपने साथ राशन लेकर पहुंचे हैं। खाना बनाने के लिए हलवाई भी लाए हैं। इन किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में ही सोने की व्यवस्था की है। जब तक यह लोग यहां पर रहेंगे अपना खाना खुद बनाएंगे और अन्य लोगों को भी खाना खिलाएंगे। इसके पहले सोमवार को भी मुरादनगर के चितोड़ा गांव से 40 ट्रैक्टरों से किसान पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रीन पर महापंचायतों के वीडियो और देश भक्ति गीत देख रहे किसान
किसान आंदोलन में दिल्ली एक्सप्रेसवे की लेन पर बने मंच पर लगाई गई स्क्रीन पर मंगलवार को राकेश टिकैत द्वारा की जा रही महापंचायतों की वीडियो को दिखाया गया। इसके साथ ही देश भक्ति के गाने भी स्क्रीन पर दिखाकर किसानों में जोश भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed