{"_id":"603beb888ebc3ed91322224a","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd214592489","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोबीघाट आरओबी पर रेलवे जल्द लेगा ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोबीघाट आरओबी पर रेलवे जल्द लेगा ब्लॉक
Mon, 01 Mar 2021 12:44 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
मंडुवाडीह-महमूरगंज आरओबी
- फोटो : अमर उजाला
लाइनपार क्षेत्र के हजारों लोगों को अब जुलाई में धोबीघाट आरओबी की सौगात मिलेगी। विजयनगर से पुराने गाजियाबाद शहर को जोड़ने के लिए धोबीघाट आरओबी का काम तेज गति से जारी है। धोबीघाट आरओबी के निर्माण में अब 153 मीटर लंबे दो स्टील आर्क स्पैन (बो स्ट्रिंग) को ट्रैक के ऊपर रखने का काम बचा है। रेलवे की कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से 76.5 मीटर लंबा पहला स्टील आर्क स्पैन मार्च में लांच किया जाएगा। स्पैन को लांच करने के लिए रेलवे की ओर से मार्च में ब्लॉक लिया जा सकता है।
जून में 76.5 मीटर लंबा दूसरा स्टील आर्क स्पैन ट्रैक के ऊपर रखा जाएगा। रेलवे यार्ड में दोनों स्पैन बनकर तैयार हो गए हैं। ब्लॉक मिलने के बाद केवल उसे तैयार ट्रैक के ऊपर रखा जाएगा। स्पैन को रखने से पहले फाउंडेशन व असेंबली का काम तेजी से जारी है। रेलवे ने पहली अप्रैल तक धोबीघाट आरओबी का काम पूरा करने की योजना तैयार की थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते समयसीमा दो माह और आगे बढ़ गई है।
लाइनपार क्षेत्र को शहर से जोड़ने के लिए जून 2016 में धोबीघाट आरओबी का काम शुरू किया गया था। आरओबी के निर्माण का शुरुआत में ढाई साल का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन बाद में निर्माण की समयसीमा बढ़ाकर मार्च 2020 कर दी गई। इसके बाद कोरोना और फिर लॉकडाउन में मजदूरों की कमी के चलते काम पूरी तरह से ठप हो गया। अब साढ़े चार साल बीतने के बाद काम के पूरा होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, धोबीघाट आरओबी को जोड़ने वाली दोनों एप्रोच रोड लगभग तैयार हो गई हैं। साथ ही ट्रैक के दोनों ओेर पिलर्स का काम पूरा हो चुका है। जैसे-जैसे स्पैन रखने का काम पूरा होगा, वैसे ही सड़क पर डाबर बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। दोनों स्पैन रखने के बाद दो से तीन सप्ताह के अंदर दोनों ओर एप्रोच रोड बनकर तैयार होने के साथ लाइटिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। धोबीघाट आरओबी का रेलवे लाइन को छोड़कर बाकी जगह दिनरात काम जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे लाइन के पर काम रात में बंद रहता है।
चौधरी मोड़ पर नए ट्रैफिक प्लान पर शुरू होगा काम
धोबीघाट आरओेबी की शुरुआत से पहले जीडीए व ट्रैफिक पुलिस की ओर से चौधरी मोड़ और जीटी रोड पर नए ट्रैफिक प्लान पर मार्च से काम शुरू किया जाएगा। जीडीए की ओर से अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी की ओर से चौधरी मोड़ जीटी रोड पर दोनों ओर ट्रैफिक प्लान के लिए कई सुझाव दिए गए थे। चौधरी मोड़ पर जीटी रोड के दोनों ओर रेलवे स्टेशन कट व ऑप्यूलेंट मॉल के पास यूटर्न के निर्माण का सुझाव दिया गया है। ऐसे में सुझाव में कई कट को बंद करने की बात शामिल है। ऐसे में जीडीए ट्रैफिक पुलिस की सहायता से जल्द इस पर काम शुरू करेगा।
लाइनपार की लाखों की आबादी को मिलेगा लाभ
धोबीघाट आरओबी शुरू होने से लाइनपार क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाली 10 लाख की आबादी को राहत मिलेगी। विजयनगर, प्रताप विहार सहित अन्य कालोनियों के लोगों को शहर आने के लिए गोशाला अंडरपास, मोहननगर और लालकुआं घूमकर नहीं आना होगा। ऐसे में इन मार्गों पर भी वाहनों का दबाव कम होगा। आरओबी शुरू होते ही लाखों लोगों का सालों का संघर्ष खत्म हो जाएगा।