फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मिल गई मंजिल, देश के लिए खेलेगी हमारी बिटिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आयुषी सोनी। - फोटो : GHAZIABAD City
मिल गई मंजिल, देश के लिए खेलेगी हमारी बिटिया
विज्ञापन

गाजियाबाद। स्थानीय क्रिकेटर आयुषी सोनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है। पांच वनडे व तीन टी-20 मैचों के लिए बीसीसीआई ने शनिवार को टीम की घोषणा की। बीसीसीआई की ओर से उनको पहले ही भारतीय टीम के कैंप के लिए बुलावा आ गया था। वर्तमान में वह लखनऊ में टीम के साथ क्वारंटीन है।
विजयनगर निवासी आयुषी सोनी घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की टीम का प्रतिनिधित्व करती है। घरेलू क्रिकेट में बीते वर्षों में उनके शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए बतौर बल्लेबाज उनको टीम में शामिल किया गया है। उनकी असली पहचान तेजी से बल्लेबाजी करने वाली खिलाड़ी के तौर पर है। इसी के चलते उन्हें दुबई में आयोजित महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट के लिए भी चुना गया था। आयुषी के भारतीय टीम में चयनित होने पर उनके पिता आरके वर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे परिवार और गाजियाबाद के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने बताया कि इसी दिन के लिए उनका पूरा परिवार पिछले साल साल से लगातार मेहनत कर रहा था। बेटी ने आज अपने सपने के साथ उनका भी सपना पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

चयन पर घर में खुशी का माहौल
आयुषी सोनी के चयन पर घर में खुशी का माहौल है। चयन की खबर मिलते ही लोग उनके घर पहुंचकर बधाई देते रहे। साथ ही कुछ लोग परिजनों को फोन कर भी चयन की बधाई देते रहे। आयुषी के पिता आरके वर्मा श्रम विभाग गौतमबुद्धनगर में प्रधान सहायक हैं। उनका कहना है कि यह पूरे परिवार और गाजियाबाद के लिए खुशी का पल है। आयुषी को जो अवसर मिला है, वह सभी के लिए गर्व की बात है। उसने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बड़ी मेहनत की है। घंटों तक मैदान पर प्रैक्टिस की है। इसकी का नतीजा है कि उसे टी-20 में जगह मिली है। आरके वर्मा कहते हैं कि निश्चित तौर पर उसे मैदान पर उतरने का भी मौका मिलेगा और वहां पर भी वो बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 फरवरी से लखनऊ में हैं आयुषी
टीम में चयन से पहले ही आयुषी को इंडिया क्रिकेट कैंप में बुलाया लिया गया था, वह 24 फरवरी से लखनऊ में टीम इंडिया के साथ क्वारंटीन हैं जहां पर दो मार्च तक रहेंगी। उनके पिता कहना है कि आयुषी ने क्रिकेट को लेकर कड़ी मेहनत की है। उसने हर पल क्रिकेट के लिए जीया है। इसी के चलते 2019 के लिए दिल्ली की सबसे बेस्ट महिला क्रिकेटर चुना गया, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की तरफ से सम्मानित भी किया गया। वर्तमान में दिल्ली क्रिकेट टीम की कप्तान आयुषी अपनी सफलता के लिए कोच रमेश चोपड़ा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रीमा मल्होत्रा को देती हैं।

अब अंतिम 11 पर रहेगी नजर
टी-20 के लिए चयन होने के बाद अब नजरें 20, 21 और 24 मार्च को लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका का खेला खेले जाने वाले मैचों पर रहेगी। इनमें संभावना है कि महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में आयुषी को पहला टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिलेगा। आयुषी महिला आईपीएल के दौरान सुुपर नोबाज टीम की तरफ से खेल रही थी,, जिसकी कप्तान हरमनप्रीत कौर ही थी। आईपीएल के दौरान भी उन्होंने आयुषी के खेल कौशल की प्रशंसा की थी। ऐसे में पूरी संभावना है कि उन्हें अंतिम 11 में भी जगह मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed