फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

आत्मविश्वास ही है हथियार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। - फोटो : GHAZIABAD City
आत्मविश्वास ही है हथियार
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर स्थित गौतम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को छात्रों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत विशेषज्ञों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

विशेषज्ञ संतोष कुमार व पूनम रावत ने छात्राओं को मुसीबत के समय अपना बचाव कर सामने वाले को जवाब देने की तकनीक बताई। उन्होंने बताया कि आपको अपनी सुरक्षा के लिए न किसी दूसरे की जरूरत है और न ही किसी हथियार की। आप स्वयं अपनी रक्षा करने में सक्षम हो। बस इसके लिए आपको शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार होने की जरूरत है। उन्होंने छात्रों को फेस पंच, साइड ब्लॉक, अपर ब्लॉक, किक, डबल अप्चर का अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने धारदार हथियार से हमला, चेन छिनैती से बचाव का भी डेमो दिया। दोनों ने ही अंदर से मजबूत बने रहने पर जोर दिया। इसके बिना आप अच्छी योद्धा होने के बाद भी सामने वाले को जवाब नहीं दे पाएंगी। आपकी पहली प्रतिक्रिया से ही सामने वाला आप को भांप लेता है। ऐसे में पूरे आत्मविश्वास के साथ सतर्क रहें। धैर्य के साथ प्रतिक्रिया दें। आत्म सुरक्षा के दांव-पेंच भी आपको शारीरिक के साथ मानसिक रूप से मजबूत करते हैं। इन्हें सीखने के लिए आपको अनुशासित होकर मेहनत करनी होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रिंसिपल पूनम गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed