फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बीमे के लिए पत्नी-बेटे की हत्या की दी सुपारी, किलर ने खोला राज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ghaziabad news
बीमे के लिए पत्नी-बेटे की हत्या की दी सुपारी, किलर ने खोला राज
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में बीमा क्लेम लेने के लिए पति ने 10 लाख रुपये में पत्नी व चार वर्षीय बेटे की हत्या की सुपारी दे डाली, लेकिन सुपारी किलर हत्या करने पहुंचा तो महिला की गोद में मासूम को देखा तो उसका दिल पसीज गया। उसने पति द्वारा सुपारी देने की पोल खोल दी। महिला द्वारा विश्वास न करने पर सुपारी किलर ने उसके पति की एक वीडियो दिखा दी, जिसमें वह पत्नी-बेटे को गोली से नहीं बल्कि एक्सीडेंट में मारने की बात कह रहा था। ताकि एक्सीडेंट में मौत दर्शाने के बाद उसे बीमा क्लेम मिल जाए। पति का कारनामा सामने आने पर पत्नी के होश उड़ गए। उसने कविनगर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति अजय कुमार यादव निवासी महिंद्रा एंक्लेव और सुपारी किलर गजराज के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
मूलरूप से पटना बिहार निवासी राखी का कहना है कि वह यहां एक कॉलोनी में पति और 4 साल के बेटे के साथ किराए पर रहती है। पति मूलरूप से आजमगढ़ का रहने वाला है और दवा कंपनी में एमआर है। राखी ने बताया कि करीब साढ़े पांच साल पहले उसने पति से लव मैरिज की थी। शादी के बाद सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। लेकिन बीते एक साल से दोनों में विवाद शुरू हो गया। महिला को पति के अवैध संबंध होने का शक है। जिसकी वजह से पति अब उससे पीछा छुड़ाना चाहता है। इसके लिए पति ने एक युवक को 10 लाख रुपये की सुपारी देना तय कर दिया है।
विज्ञापन

मां-बेटे को मारने के लिए कार से किया था पीछा
राखी का कहना है कि पति से सुपारी तय करने के बाद संदिग्ध सुपारी किलर ने उनका पीछा शुरू कर दिया था। वह हम मां-बेटे को सड़क हादसे में मारने की फिराक में था। इसके लिए उसने कई बार कार से उनका पीछा भी किया, लेकिन अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। इस बात का राज सुपारी किलर ने महिला से मिलकर खोला। उसने बताया कि वह बच्चे को गोद में देखकर उन्हें मारने की हिम्मत नहीं कर सका। साथ ही उसने राखी का कई बार पीछा करने की बात भी उसे बताई। उसका कहना था कि अगर वह उसे अकेले मिल जाती तो वह कार चढ़ाकर उसे मौत के घाट जरूर उतार देता, लेकिन बच्चे को मारना उसे गंवारा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की वीडियो देख महिला को हुआ विश्वास
राखी का कहना है कि सुपारी किलर 25 फरवरी को उनके घर आ पहुंचा। अनजान युवक को देखकर पूछताछ की तो युवक ने बताया कि तुम्हारे पति ने मां-बेटे की हत्या के लिए उससे 10 लाख रुपये की सुपारी तय की है। महिला को यकीन दिलाने के लिए युवक ने पति की एक वीडियो दिखाई। जिसमें महिला का पति कह रहा है कि तुम मेरी पत्नी और बेटे को मार दो, लेकिन गोली नहीं मारनी है। बीमा क्लेम लेना है, लिहाजा एक्सीडेंट में दोनों की हत्या करे। पति की वीडियो देखकर महिला हतप्रभ हो गई और उसने कविनगर थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी। एसएचओ कविनगर अजय कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। संदिग्ध सुपारी किलर और पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed