फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

एमएम कॉलेज को मिला सम्मान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
एमएम कॉलेज
एमएमएच कॉलेज को मिला सम्मान
विज्ञापन

गाजियाबाद। एमएमएच डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा के प्रति विभिन्न अभियानों के जरिए लोगों को जागरूक किया था। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग और इंडियन रोड सेफ्टी कैंपेन की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित आई सेफ यूपी कार्यक्रम में सराहनीय कार्य के लिए एमएमएच डिग्री कॉलेज के रोड सेफ्टी क्लब को सर्वश्रेष्ठ क्लब के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम में कॉलेज के रोड सेफ्टी क्लब को अमर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव परिवहन विभाग राजेश कुमार सिंह और परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी और पांच हजार की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया।

अभियान में शामिल होकर एमएमएच कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने कॉलेज सहित महानगर में सड़क सुरक्षा से जुड़े कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें कार्यशालाओं के साथ नुक्कड़ नाटक व अन्य जागरूकता कार्यक्रम हुए। अभियान में एमएमएच कॉलेज के साथ प्रदेश के 300 से अधिक कॉलेजों ने प्रतिभाग किया। सम्मान पाकर लौटे रोड सेफ्टी क्लब के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डा. प्रकाश चौधरी व स्टूडेंट लीडर सनोवर खान को प्राचार्य डॉ. एमके जैन ने बधाई दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमके जैन ने कहा कि प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ क्लब में कॉलेज का आना गौरव का विषय है। क्लब के स्वयंसेवकों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। लोग यातायात नियमों के प्रति अगर जागरूक रहेंगे तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed