{"_id":"603169568ebc3ee9490db2f6","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2141190188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
लक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुँचे अधिवक्ता ।
- फोटो : GHAZIABAD City
हाईकोर्ट बेंच के लिए हड़ताल पर रहे वकील
गाजियाबाद। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश एवं केंद्रीय संघर्ष समिति मेरठ की अपील पर अधिवक्ता शनिवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इससे मुकदमे की पैरवी के आने वाले लोगों को तारीख लेकर लौटना पड़ा। बार काउंसिल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिवक्ताओं पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में हड़ताल का आवाह्न किया था, जबकि संघर्ष समिति ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की मांग को लेकर हड़ताल की थी। शनिवार को बार एसोसिएशन के सचिव मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीश त्यागी ने बताया कि प्रदेश में एडवोकेट एक्ट लागू किए जाने की मांग की गई है। वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट की बेंच की मांग को लेकर वकील पिछले 40 साल से संघर्ष कर रहे हैं। इस बार बेंच हर हाल में लेकर रहेंगे। इसके लिए चाहे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। बार एसोसिएशन के सचिव मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकील जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। मनमोहन शर्मा ने कहा कि मेरठ में ओंकार सिंह और महोबा में मुकेश पाठक ने पुलिस उत्पीड़न के चलते आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा अन्य कई जिलों में पुलिस ने वकीलों का उत्पीड़न करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस-प्रशासन की इस दबंगई से अधिवक्ता त्रस्त हैं। किसी भी हाल में दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शर्मा ने दोषी पुलिस कर्मियों व विधायक सहित सभी आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों ने राहुल कुमार, प्रमोद कुमार, विजेंदर त्यागी, अनु चौधरी, मनोज नागवंशी आदि मौजूद रहे।