फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सड़क बनाने वाली कंपनी के सुपरवाइजर से लूटपाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लूट का शिकार सुपरवाइजर। - फोटो : GHAZIABAD City
सड़क बनाने वाली कंपनी के सुपरवाइजर से लूटपाट
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम थानाक्षेत्र के भोवापुर गांव में हथियारबंद बदमाशों ने सड़क बनाने वाली कंपनी के सुपरवाइजर से दिनदहाड़े लूटपाट कर ली। हापुड़ के गांव अमीपुर नवोला गांव निवासी सुपरवाइजर राहुल कुमार की कपनटी पर तमंचा तानकर बुलेट सवार बदमाशों ने बाइक, मोबाइल, पर्स व एटीएम कार्ड लूट लिए। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर बदमाश भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घंटों कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
गांव अमीपुर नवोला निवासी राहुल कुमार सड़क बनाने वाली कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करते हैं। राहुल के मुताबिक, मंगलवार दोपहर कर्मचारी लंच पर चले गए, लिहाजा वह साइट पर अकेले रह गए थे। वह अपनी बाइक के पास खड़े थे और बैग भी बाइक पर था। राहुल का कहना है कि इसी दौरान बुलेट पर तीन बदमाश आए। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी देते हुए लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने उनसे बाइक के अलावा बैग व मोबाइल भी लूट लिया। बैग में पर्स, एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी में दर्ज किया लूट का केस
पुलिस द्वारा धाराओं में खेल कर क्राइम कंट्रोल दिखाने का सिलसिला जारी है। बीते दिनों कई घटनाओं की तरह पुलिस ने दिनदहाड़े लूटपाट की इस घटना को भी चोरी में दर्ज किया। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने घटना की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने लूट की रिपोर्ट लिखने से साफ मना कर दिया था। पुलिस ने अपनी तरफ से चोरी की तहरीर लिखवाई। एसएचओ अमित खारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ द्वितीय व एएसपी संदीप मीणा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed