फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

किसानों को भेजा जेल तो वकीलों ने किया विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
डीएम कार्यालय के सामने धरना देते अधिवक्ता। - फोटो : GHAZIABAD City
किसानों को भेजा जेल तो वकीलों ने किया विरोध
विज्ञापन

गाजियाबाद। बम्हैटा में जमीन पर कब्जा दिलाने के दौरान किसानों और एक अधिवक्ता को जेल भेजने पर बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बार एसोसिएशन के सचिव मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी ने पहले मिलने का समय दिया और बिना मिले ही चले गए। सचिव ने कहा कि पिछले छह माह से जब भी अधिवक्ता जिलाधिकारी से मिलना चाहते हैं तो वह मिलते नहीं हैं। बाद में एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह व एसपी सिटी निपुण अग्रवाल अधिवक्ताओं के पास पहुंचकर किसानों को जल्द रिहा कराने का आश्वासन दिया। बुधवार शाम किसानों को जमानत मिल गई और जेल से रिहा कर दिए गए।
बता दें आदित्य वर्ल्ड सिटी और वेब सिटी को शाहपुर बम्हैटा में प्रशासन ने जमीन पर कब्जा दिलाया था। इस दौरान कब्जे का विरोध करने वाले पुलिस ने सोमवार को 34 किसानों को जेल भेज दिया गया था। अभी तक किसानों की जमानत नहीं हो पाई है। किसानों को जमानत दिलाने के लिए बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीश त्यागी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकील जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे। मगर जिलाधिकारी उनसे नहीं मिले। इस बात से गुस्साए वकील जिलाधिकारी के कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। वकीलों ने एडीएम सिटी के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस मौके पर अधिवक्ता पूर्व सचिव विजय गौड़, मनोज नागवंशी, नितिन यादव, नरेश यादव, आमिर, शोयब, चौधरी इस्लाम, परमजीत, पूनम गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

किसानों को मिली जमानत, देर शाम हुए रिहा
बार एसोसिएशन के बैनर तले कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के बाद किसानों को जमानत मिल गई और देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया। एसडीएम के अधिवक्ताओं की पैरवी पर सुनवाई से इनकार करने पर अधिवक्ता जिलाधिकारी से मिलने के लिए पहुंचे थे। जिलाधिकारी से मुलाकात न होने पर डीएम कार्यालय के बाहर ही फर्श पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। बाद में मामला बिगड़ता देखकर मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी ने शाम तक किसानों को रिहा कराने का आश्वासन दिया था, तब अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed