फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सड़क निर्माण में नहीं कर सकेंगे घोटाला, बनेगा रोड रजिस्टर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ghaziabad news
सड़क निर्माण में नहीं कर सकेंगे घोटाला, बनेगा रोड रजिस्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। अब नगर निगम की सड़कों के निर्माण में घोटाला नहीं हो सकेगा। नगर निगम प्रत्येक जोन का रोड रजिस्टर तैयार कराएगा। इस रजिस्टर में प्रत्येक मुख्य मार्ग, अंदरूनी मार्ग की डिटेल दर्ज होगी। सड़क के निर्माण वर्ष से लेकर उसे बनाने वाले ठेकेदार का नाम, उसके निर्माण पर आने वाली लागत की जानकारी भी रजिस्टर में दर्ज होगी। इसके बाद एक ही सड़क को दो-दो बार बनाकर फंड को ठिकाने नहीं लगाया जा सकेगा।
नगर निगम में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब एक ही सड़क को बिना खराब हुए ही पांच साल के भीतर दोबारा बना दिया गया हो। इसके जरिए सरकारी फंड को ठिकाने लगाया जा रहा है। यही नहीं एक ही सड़क को दो-दो ठेकेदारों के द्वारा बनाया हुआ दिखाने का मामला भी सामने आ चुका है। अब नगर निगम में इस घपलेबाजी और फंड के दुरुपयोग को रोकने के लिए रोड रजिस्टर बनाने का निर्णय लिया गया है। हर जोन का अलग-अलग रजिस्टर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे रुकेगा फंड का दुरुपयोग
नगर निगम जब भी किसी सड़क को बनाने के लिए टेंडर जारी करेगा, उससे पहले रोड रजिस्टर से उस सड़क का ब्यौरा लिया जाएगा। अगर कोई सड़क पांच साल के अंदर बन चुकी होगी, तो उसे दोबारा नहीं बनाया जाएगा। उस सड़क की मरम्मत पूर्व में निर्माण करने वाले ठेकेदार से कराई जाएगी। सड़क के निर्माण से पहले उस सड़क के बारे में निगम के उच्चाधिकारियों को भी जानकारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग रंग से होगी कोडिंग
वार्डों में मुख्य मार्गों, अंदरूनी मार्गो और छोटी गलियों में नगर निगम अलग-अलग रंग से कोडिंग कराएगा। लाल, पीले और हरे रंग से कराई जाने वाली कोडिंग को देखकर अधिकारियों को पता चल जाएगा कि कौन सी सड़क कितने साल पहले बनाई गई है।
पार्षद राजेंद्र त्यागी ने बताया कि नगर निगम बोर्ड ने सड़कों की कोडिंग कराकर प्रत्येक जोन में रोड रजिस्टर बनाने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए हैं। सड़क को बनाने से पहले इस रजिस्टर से सड़क का ब्यौरा लिया जाएगा। ताकि एक सड़क को बार-बार बनाकर घपला न किया जा सके।

नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि प्रत्येक जोन में सड़कों की कोडिंग कराने के लिए सर्वे कराया जाएगा। जीआईएस के जरिए प्रॉपर्टी का सर्वे कराया जा रहा है। इसी दौरान सड़कों का ब्योरा तैयार कराकर रोड रजिस्टर भी तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed