फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

किसानों ने मनाई सर छोटूराम की जयंती, निकाला मार्च

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
श्रद्धांजलि अर्पित करते किसान। - फोटो : GHAZIABAD City
यूपी गेट पर मनाई गई सर छोटूराम की जयंती, निकाला मार्च
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी गेट पर मंगलवार को किसानों ने दोपहर में सर छोटूराम की जयंती मनाई। इस मौके पर किसानों ने फ्लाईओवर से लेकर मंच तक मार्च निकाला। वहीं सुबह पूजा-अर्चना कर धूमधाम से वसंत पंचमी मनाई गई। इसके साथ ही किसानों ने 76 वर्षीय किसान के जन्मदिन पर केक काटा।
किसानों ने सुबह वसंत पंचमी के अवसर पर उपले और गुड़ से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इस दौरान कई किसानों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप भी जलाए और एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। हवन के जरिए किसानों की खुशहाली की प्रार्थना की गई। शाम को किसानों के मसीहा सर छोटूराम की जयंती मनाई गई। दो किलोमीटर मार्च निकालकर उनके योगदान की याद की गई। यह मार्च फ्लाईओवर के नीचे से शुरू हुआ जो एनएच-9 से होता हुआ मंच तक पहुंचा। मार्च में गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से बनाए गए वकीलों के पैनल ने सौ से अधिक किसानों को कानूनी मदद देनी शुरू कर दी है। किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि किसानों को दिल्ली पुलिस अराजकता करने के आरोप में जो नोटिस दे रही है उस पर वकीलों के पैनल ने किसानों की मदद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग किसान का आंदोलन स्थल पर मनाया जन्मदिन
किसान आंदोलन में जगह-जगह से किसान जुटे हुए थे। मंगलवार को बागपत के रहने वाले 76 वर्षीय ओमपाल का जन्मदिन था। किसानों ने उनके जन्मदिन पर केक काटा। आंदोलन में किसानों का आनाजाना जारी है। मंगलवार को लखीमपुर से एक बस आंदोलन स्थल पर पहुंची। करीब 60 से अधिक किसान बस के जरिए आंदोलन स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed