{"_id":"60256d098ebc3ee96b272f99","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2135744138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल रोको आंदोलन की तैयारी में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल रोको आंदोलन की तैयारी में जुटे किसान
विज्ञापन
आंदोलनस्थल में उपस्थित किसान।
- फोटो : GHAZIABAD City
रेल रोको आंदोलन की तैयारी में जुटे किसान
साहिबाबाद। भाकियू ने 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी ने इसके लिए आंतरिक कमेटी बनाकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी है। इन सभी से गांव और कस्बों से लेकर शहरी क्षेत्र तक सूचना पहुंचाने के लिए कहा गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेल रोकने का कार्यक्रम सुबह 12 बजे से दोपहर चार बजे तक होगा। वहीं, पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे और नोटिस का जवाब देने के लिए वकीलों का पैनल तैयार किया जा रहा है। किसानों ने पुलवामा हमले के शहीद व आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए भी कैंडल मार्च की तैयारी की है।
यूपी गेट पर किसान आंदोलन कमेटी के पदाधिकारी और तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 12 से 18 तारीख के बीच कार्यक्रम तय किए हैं। जो पूरे देश में पूरी शांति और व्यवस्था के साथ सम्पन्न होंगे। उन्होंने बताया कि 12 को राजस्थान के सभी टोल प्लाजा फ्री कराए जाएंगे। फिर 14 को पुलवामा हमले में शहीद जवान व किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए जगह-जगह कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकाला जाएगा। आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि इस बार यूपी और उत्तराखंड में भी कैंडल मार्च के साथ सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण होंगे। शाम सात बजे से आठ बजे के बीच यूपी गेट व अन्य जगहों पर किसान व आमजन एकसाथ कैंडल मार्च निकालेंगे। इसके बाद 16 को सर छोटूराम की जयंती पर आंदोलन संचालन के साथ उनको पुष्प अर्पित किए जाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण 18 फरवरी को रेल रोको कार्यक्रम होगा। इसमें भाकियू की रणनीति है कि यूपी और उत्तराखंड को पिछली बार चक्का जाम के दिन हिंसा के इनपुट मिलने की वजह से रद्द कर दिया था। इस बार दोनों राज्यों में पूरे दमखम के साथ शांति से रेल रोकने का कार्यक्रम होगा। इसका समय दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच होगा। बताया गया कि कार्यक्रमों की सफलता के लिए गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी ने एक आंतरिक कमेटी भी बनाई है। जिसमें सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।