{"_id":"60131d378ebc3e3408594d81","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd212770437","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी बहनों के मकान का कुंडा तोड़ 3 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी बहनों के मकान का कुंडा तोड़ 3 लाख उड़ाए
विज्ञापन
चोरी की घटना की पीड़ित साध्वी बहनें।
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी बहनों के मकान का कुंडा तोड़ 3 लाख उड़ाए
गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र स्थित कांशीराम आवास योजना के फ्लैट में रहने वाली दो साध्वी बहनों रचना दास और उमा के मकान का कुंडा तोड़कर चोरों ने तीन लाख चोरी कर लिए। घटना के वक्त दोनों बहनें मॉडल टाउन गांधीनगर निवासी तीसरी बहन के घर गई हुईं थीं। सुबह घर पहुंचने पर घटना का पता चला तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना का जायजा लिया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
कांशीराम आवास योजना के फ्लैट में दो साध्वी बहनें रचना दास और उमा रहती हैं। उमा के पति वकील थे जिनका देहांत हो गया था। उन्हें सरकारी योजना के तहत कांशीराम आवास योजना में फ्लैट मिला था । साध्वी रचना दास के मुताबिक बुधवार को वह मॉडल टाउन गांधीनगर में रहने वाली अपनी तीसरी बहन के पास गई थीं। उनके साथ दूसरी बहन उमा भी वहीं मौजूद थी। देर रात होने के चलते वह तीसरी बहन के घर पर ही रुक गईं। बृहस्पतिवार सुबह घर पहुंचीं तो मकान का कुंडा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चेक करने पर घर में रखे 3 लाख रुपये गायब मिले। साध्वी रचना दास ने बताया कि उक्त रकम उनकी जीवन भर की कमाई थी। एक-एक पैसा जोड़कर उन्होंने यह रकम इकट्ठा की थी। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की गुहार लगाई विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।