फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

आज जिले में पहुंचेगी कोरोना की वैक्सीन, 21 हजार को लगेगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आज जिले में पहुंचेगी कोरोना की वैक्सीन, 21 हजार को लगेगा टीका
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना की वैक्सीन पहुंच जाएगी। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला एमएमजी अस्पताल में वैक्सीन को लाया जाएगा, जहां से अन्य केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। शनिवार को जिले में कोरोना टीकाकरण का पहला चरण शुरू होगा। इसमें 21537 लोगों को टीका लगाया जाएगा।
सभी वैक्सीनेशन केंद्रों को हाईटेक भी किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा केंद्रों पर सीसीटीवी के साथ ब्रॉडबैंड भी लगवाए जा रहे हैं, जिससे पोर्टल पर अपडेट करने में किसी तरह की परेशानी न हो। वैक्सीन को सुरक्षित रखने और वैक्सीनेशन के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने भी बुधवार को वैक्सीन स्टोर में सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिले में 70 केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा। इसके लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। 41 टीकाकरण स्थल पर 210 सत्रों में टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, पहले चरण के लिए जिले को वैक्सीन की 23906 डोज मिलेंगी। पहले चरण में 21573 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाना है। इनमें 5268 कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग और सरकारी अस्पतालों के हैं और 16269 निजी अस्पतालों व स्वास्थ्य संस्थाओं के हैं। टीकाकरण की जिम्मेदारी 70 टीमों पर रहेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने 16 जनवरी 2021 से शुरू हो रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन का सुरक्षित रखरखाव एवं टीका लगाए जाने के स्थान इत्यादि का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही जिलाधिकारी ने सीएमओ एवं अन्य मेडिकल स्टाफ को वैक्सीनेशन लगाए जाने के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमएस से मिलेगी जानकारी
पहले चरण के बाद नियमित लगने वाले टीकाकरण के लिए लोगों को एसएमएस से जानकारी दी जाएगी, जिसमें टीकाकरण केंद्र और समय के बारे में लोगों को पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed