फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सबसे पहले पूरे होंगे यातायात से जुड़े तीन प्रोजेक्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
शहर के विकास को रफ्तार देने वाले यातायात से जुड़े प्रोजेक्ट में फंड की कमी आडे़ नहीं आएगी। सबसे पहले यातायात से जुड़े तीन प्रोजेक्ट पूरे होंगे। नॉदर्न पेरिफेरल रोड, मधुबन-बापूधाम आरओबी और हिंडन नए पुल का निर्माण कार्य तेज करने के अधिकारियों के साथ निर्माण एजेंसी सेतु निगम के निर्देश दिए हैं। कोरोना काल में जीडीए की करीब 450 व्यावसायिक, औद्योगिक और आवासीय संपत्तियों की बिक्री हुई है। बिक्री से प्राधिकरण को 300 करोड़ से अधिक की आय हुई है। ऐसे में फंड की कमी से धीमी गति से चल रहे यातायात से जुड़े प्रोजेक्ट गति पकड़ेंगे। खुद जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश की ओर से विकास से जुड़े प्रोजेक्टों की मॉनिटरिंग की जा रही है। ऐसे में इन सभी प्रोजेक्ट के तय समयसीमा में पूरा होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


सबसे पहले पूरा होगा नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड का पहला चरण
एनएच-9 को दिल्ली-मेरठ हाइवे और फिर लोनी तक जोड़ने वाले नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड प्रोजेक्ट के पूरा होने का शहरवासियों को लंबे अरसे से इंतजार है। तीन चरणों में पूरे होने वाले इस प्रोजेक्ट पर करीब 466.46 करोड़ खर्च होने हैं। लेकिन प्रोजेक्ट की फंडिंग का प्रस्ताव शासन में लंबित है। ऐसे में जीडीए ने अपने स्तर से ही फंड खर्च कर एनपीआर का निर्माण शुरू कर दिया है। पहले चरण में एनपीआर प्रोजेक्ट में एनएच-9 से दिल्ली-मेरठ हाईवे तक 6.40 किमी सड़क का निर्माण होना। यहां प्राधिकरण ने अपने स्तर से करीब साढे़ तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण किया है। बाकी सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मधुबन आरओबी में रेलवे जल्द शुरू करेगा काम
नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड के जरिए एनएच-9 को दिल्ली-मेरठ हाईवे से जोड़ने के लिए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होना है। जीडीए ने आरओबी के निर्माण के लिए पहले दिसंबर 2019 की समयसीमा तय की थी। रेलवे से मंजूरी मिलने में देरी के कारण जिसे बाद में बढ़ाकर दिसंबर 2020 कर दिया गया। लेकिन कोरोना का हवाला देते हुए आरओबी निर्माण की समयसीमा अब फिर एक साल बढ़ चुकी है। ऐसे में 64 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में निर्माण एजेंसी सेतु निगम ने पिलर्स की पाइलिंग का काम शुरू कर दिया है। रेलवे को तीन करोड़ की पहली किस्त जारी हो चुकी है। ऐसे में रेलवे जल्द अपने हिस्से का निर्माण कार्य शुरू करेगा। आरओबी के नवंबर 2021 तक पूरा होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंडन नया पुल का काम तेज करने के निर्देश
हिंडन पर नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव जनवरी 2018 की जीडीए बोर्ड बैठक में पास हुआ था। लेकिन करीब तीन साल बीतने के बावजूद पुल का 20 फीसदी निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। फंडिंग की आस में प्रोजेक्ट की फाइल करीब एक साल तक शासन के गलियारों में चक्कर काटती रही। जीडीए ने निर्माण का जिम्मा सरकारी एजेंसी सेतु निगम को दे तो दिया है, लेकिन कोरोना के चलते काम धीमी गति से चल रहा है। जीडीए ने निर्माण एजेंसी को काम की रफ्तार बढ़ाने को पत्र लिखा है। ऐसे में साल के आखिरी तक नया पुलि तैयार होने की पूरी उम्मीद है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि यातायात से जुड़े तीन प्रोजेक्ट के काम में गति लाने के निर्देश दिए गए हैं। एनपीआर, आरओबी व हिंडन नए पुल के काम की नियमित निगरानी रखी जा रही है। तीनों प्रोजेक्ट के निश्चित समयसीमा में पूरा होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed