{"_id":"5ffb55988ebc3e31c77be1af","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2117562112","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेव सिटी के बाद आकाश नगर में हुई कौवे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेव सिटी के बाद आकाश नगर में हुई कौवे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेव सिटी के बाद आकाश नगर में हुई कौवे की मौत
गाजियाबाद। तीन दिन पहले वेव सिटी में मरे कौवे मिलने के बाद रविवार को आकाश नगर में भी एक कौवा मरा मिला। इससे लोगों में भी दहशत है। शाम की सैर के दौरान कपिल को यह मरा हुआ कौवा दिखा तो उन्होंने इसकी फोटो भी खींची और वहां के लोगों को भी जानकारी दी। हालांकि अभी विभाग को इसकी जानकारी नहीं है।
आकाश नगर में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवक्ता कपिल ने बताया कि वह रविवार को जब टहलने के लिए निकले तो उनको रेलवे फाटक के पास मरा हुआ कौवा मिला। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और उसको मिट्टी में दबा दिया। हालांकि सरकारी विभाग में किसको सूचना दी जाए इसकी जानकारी नहीं थी, इसलिए अमर उजाला को सूचना दी। इस मामले में अभी पशु चिकित्सा विभाग को जानकारी नहीं है। इससे पहले शुक्रवार को भी वेव सिटी में दो मरे कौवे मिलने की सूचना वहां के किसानों ने दी थी।