फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

झमाझम बारिश से बढ़ी सर्दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
झमाझम बारिश से बढ़ी सर्दी, जलभराव से भी हुई आफत
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में रविवार को हुई झमाझम बारिश से तापमान तेजी से लुढ़क गया। ठंडी हवाओं के साथ बढ़ी सर्दी से ज्यादातर लोग घरों में कैद दिखे। मौसम वैज्ञानियों का दावा है कि आने वाले दिनों में बारिश और सर्दी का सितम लोगों को और भी सताएगा। सर्दी बढ़ने के साथ ही चिकित्सकों ने स्वास्थ्य को लेकर भी लोगों को आगाह किया है। खासकर दिल के मरीजों को सर्दी में अपना ख्याल रखने की जरूरत है। बारिश से शहर में कई जगह जलभराव की समस्या भी देखने को मिली और प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते दिखे।
अल सुबह से ही जोरदार बारिश जिले में शुरू हो गई और तापमान लुढ़क कर 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सोमवार न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दोनों दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं लोगों को सताएंगी। बुधवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा जबकि दिन में हल्की धूप खिलने के आसार हैं। बृहस्पतिवार से लेकर आने वाले रविवार तक रात में न्यूनतम लगातार गिरेगा और सर्दी लोगों को सताएगी। हांलाकि इन दिनों दिन में धूप खिलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एसबी सिकेरा ने बताया कि गाजियाबाद जिले में नौ से दस मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि गाजियाबाद शहरी क्षेत्र में 25 मिलीमीटर बारिश हुई। उन्होंने बताया कि पांच जनवरी तक मौसम सर्द रहेगा और बारिश की संभावना भी बनी रहेगी।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर लगभग डेढ़ बजे बंद हुई। इस दौरान शहर में कई जगह पर जलभराव की समस्या देखने को मिली। नवयुग मार्केट, मालीवाड़ा, नेेहरूनगर, पंचवटी, कविनगर, राजनगर, अंबेडकर रोड, नंदग्राम सहित कई क्षेत्रों में जलभराव से लोगों का राह गुजरना भी दुश्वार हो गया। प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। नंदग्राम की अधिकांश कॉलोनियों में जलभराव के चलते लोगों को परेशानी हुई। शहर के नाले जाम होने से जल की निकासी भी काफी देर में हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों की सलाह, सेहत का रखें ख्याल
सर्दी बढ़ने के साथ ही चिकित्सकों ने लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है। एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि सर्दी में अक्सर लोग पानी पीने से परहेज करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। उन्होंने बताया कि सर्दी में शरीर में पानी की कमी होने से नमी खत्म हो सकती है। इससे त्वचा और पेट संबंधी रोगों की चपेट में लोग आ सकते हैं। एमएमजी अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कात्याल ने बताया कि सर्दी के दिनों में दिल के मरीजों को विशेष सर्तकता बरतने की आवश्यकता है। शरीर में सर्दी केचलते ऑक्सीजन की कमी भी कम हो जाती है रक्त का संचार ठीक से नहीं हो पाता है। ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा भी अधिक रहता है। उन्होंने बताया कि जितना हो सके शरीर को गर्म रखें और बंद कमरे में ही हल्का व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed