फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दो युवकों ने झांसा देकर बदला एटीएम, खाते से निकाले 26 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
दो युवकों ने झांसा देकर बदला एटीएम, खाते से निकाले 26 हजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र के प्रताप विहार निवासी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर दो युवकों ने उनके खाते से 26 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर खाते से रकम कटने का मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। पीड़ित के मुताबिक दोनों युवकों ने ट्रांजेक्शन के बाद पर्ची निकालने की बात कहकर झांसे में लिया और उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। पीड़ित ने विजयनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

प्रताप विहार निवासी साबिर का कहना है कि वह शुक्रवार को प्रताप विहार सेक्टर-12 स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से तीन हजार रुपये निकालने गए थे। उन्होंने खाते से पैसे निकाले और जाने लगे। साबिर का कहना है कि इस दौरान एटीएम केबिन में खड़े दो युवकों ने उन्हें रोका। कहा कि पैसे निकालने के बाद पर्ची निकलनी जरूरी है। ऐसा न करने पर ट्रांजेक्शन पूरी नहीं होती। इस पर उन्होंने एटीएम कार्ड दोबारा मशीन में लगाकर प्रिंट का बटन दबाया। प्रिंट न निकलने पर दोनों युवकों ने देखने के लिए एटीएम कार्ड मांगा और कुछ ही सेकेंडों में वापस कर दिया। साबिर का कहना है कि कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 26 हजार रुपये निकलने का मेसेज मिला तो उनके होश उड़ गए। वह भागकर एटीएम पर पहुंचे तो दोनों युवक वहां से रफूचक्कर हो चुके थे। विजयनगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एटीएम में लगे कैमरों की फुटेज से आरोपियों को ट्रेस कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed