फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कहासुनी के बाद ईंट मारकर फोड़ा युवक का सिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कहासुनी के बाद ईंट मारकर फोड़ा युवक का सिर
विज्ञापन

साहिबाबाद। क्षेत्र के राजबाग कॉलोनी में कार सवार एक युवक पर कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर ईंट से सिर फोड़ दिया। आरोप है कि आरोपियों ने कार का शीशा भी ईंट मारकर तोड़ दिया। इसके बाद पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मामूली कहासुनी के बाद यह विवाद हुआ। पीड़ित की ओर से शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कार्तिक डागर साहिबाबाद के राजबाग कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह रात करीब साढे़ दस बजे अपने सुजीत कुमार कुशवाहा के साथ कार में बैठे थे। इस दौरान संजीव भाटी नाम का व्यक्ति अपने एक अन्य साथी के साथ आया और उनकी कार का शीशा ईंट मारकर तोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उनके सिर में ईंट मार दी। इसमें वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद आरोपी ने पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी और मौके से चला गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ साहिबाबाद थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पूर्व आरोपी से उनकी कहासुनी हुई थी। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed