{"_id":"6311afc2cee0bb5dc9532035","slug":"ghaziabad-news-fire-breaks-out-at-indian-overseas-bank-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: कौशांबी में इंडियन ओवरसीज बैंक में आग लगने से मचा हड़कंप, कई फाइलें हुई खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: कौशांबी में इंडियन ओवरसीज बैंक में आग लगने से मचा हड़कंप, कई फाइलें हुई खाक
Fri, 02 Sep 2022 12:54 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:54 PM IST
सार
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बैंक में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो बैंक की खिड़की और मेन गेट के नीचे से धुआं तेजी से बाहर आ रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौशांबी में यशोदा अस्पताल के पास शुक्रवार सुबह इंडियन ओवरसीज बैंक में अचानक आग लग गई। सुरक्षा गार्ड और आसपास के लोगों ने धुआं निकलने पर दमकल विभाग को सूचना दी। बैंक नहीं खुलने की वजह से परिसर में ज्यादा धुआं बढ़ गया था।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 9:30 बजे करीब बैंक में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर फाइटर जब मौके पर पहुंचे तो बैंक मैनेजर और अन्य कर्मचारी बाहर खड़े थे। बैंक की खिड़की और मेन गेट के नीचे से धुआं तेजी से बाहर आ रहा था।
विज्ञापन
मुख्य गेट खुलने पर अग्निशमन कर्मी अंदर पहुंचे तो वहां मैनेजर के कमरे में आग की लपटें उठ रही थीं। जिससे फाइल और अन्य दस्तावेज जल गए । गनीमत रही कि अग्निशमन कर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वरना पूरे बैंक परिसर में आग फैलने से बड़ी घटना और नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन