फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News : Elderly murdered in Vaishali

Ghaziabad News : वैशाली में बुजुर्ग की हत्या, रस्सी से बंधे मिले हाथ-पैर, पड़ताल में जुटी कौशांबी पुलिस

Fri, 23 Sep 2022 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 12:37 AM IST
सार

Ghaziabad News :वैशाली सेक्टर 4 में बृहस्पतिवार शाम अनिल सक्सेना(58) की हत्या के बाद उनका शव बंद फ्लैट में मिला। उनके हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शाम को पत्नी पिंकी के नौकरी से घर लौटने पर घटना का  पता चला। सूचना पर कौशांबी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन
Ghaziabad News : Elderly murdered in Vaishali
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वैशाली सेक्टर 4 में बृहस्पतिवार शाम अनिल सक्सेना(58) की हत्या के बाद उनका शव बंद फ्लैट में मिला। उनके हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शाम को पत्नी पिंकी के नौकरी से घर लौटने पर घटना का  पता चला। सूचना पर कौशांबी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


वैशाली सेक्टर 4 में अनिल सक्सेना पत्नी पिंकी और 14 साल की बेटी के साथ रहते थे। पिंकी दिल्ली स्वास्थ्य मलेरिया विभाग में कार्यरत हैं। वह बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी पर चली गई थीं। इस बीच बुजुर्ग अनिल सक्सेना और 14 साल की बेटी घर पर थे। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शाम करीब 7:00 बजे पत्नी पिंकी ड्यूटी से घर लौटीं तो उन्हें फ्लैट का दरवाजा बंद मिला। उन्होंने तुरंत दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


अंदर कमरे में बुजुर्ग अनिल सक्सेना मृत हालत में बैड पर पढ़े थे और हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे जबकि पूरे फ्लैट में उनकी 14 साल की बेटी नहीं थी। उन्होंने तुरंत आसपास बेटी को तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पिंकी को तुरंत शक हुआ और उन्होंने कौशांबी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, कौशांबी थाना प्रभारी प्रभात कुमार दीक्षित पुलिस बल के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं, पिंकी ने पति की हत्या में परिचित के शामिल होने का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गोद ली बेटी से चल रहा था झगड़ा 
पुलिस की जांच में सामने आया है कि दंपती ने एक बेटी को गोद लिया था। पिछले कई दिनों से बेटी अपने पिता से नाराज चल रही थी, दोनों के बीच एक दो बार झगड़ा भी हुआ था। फिलहाल पुलिस बेटी की तलाश कर रही है।

घर से सामान गायब होने का भी अंदेशा 
घटनास्थल पर जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गोद ली हुई बेटी का एक बैग भी गायब है। हालांकि बैग को पिंकी ने घर में सभी जगह चेक किया लेकिन वह नहीं मिला। उधर बुजुर्ग की हत्या की खबर से घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
बंद फ्लैट में पुलिस को बुजुर्ग अनिल सक्सेना का शव मिलने के बाद हत्या का तरीका मालूम नहीं हुआ। इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि बुजुर्ग के गला दबाकर हत्या की गई है फिलहाल अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

तीसरे शख्स के भी घटना में अहम भूमिका 
घटनास्थल पर पुलिस को जांच के दौरान किसी तीसरे शख्स की भी भूमिका मिलने के सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी के परिवार के किसी सदस्य के साथ संबंध हो सकते हैं। फिलहाल अधिकारी इस बारे में ज्यादा नहीं बोल रहे हैं।


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की 
एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मृतक की पत्नी पिंकी ने परिचित के घटना में शामिल होने का शक जाहिर किया है। उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। लापता बेटी को भी तलाशने के लिए टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed