{"_id":"63ae9a627b5c7f3d5e334579","slug":"ghaziabad-news-cheated-50-thousand-by-threatening-to-make-pornographic-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: पहले वीडियो कॉल करके बनाई अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर ठगे 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: पहले वीडियो कॉल करके बनाई अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर ठगे 50 हजार
Fri, 30 Dec 2022 01:31 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 30 Dec 2022 01:31 PM IST
सार
रेलवे अफसर का कहना है कि 15 दिसंबर को उनके पास एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। उन्होंने कॉल उठाई तो दूसरी ओर से एक महिला ने बातचीत करना शुरू किया। कुछ देर बाद महिला ने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र के रहने वाले रेलवे के एक अधिकारी को महिला ने वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पुलिस से शिकायत करने की बात कहकर धमकाया।
विज्ञापन
जालसाजों ने सीबीआई, क्राइम ब्रांच और यूट्यूब के अफसर बनकर रेलवे के अधिकारी से मामले में कार्रवाई नहीं करने और समझौता करने के नाम पर 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। रेलवे कर्मी ने पांच लोगों के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में अजय राठौर उर्फ विक्रम गोस्वामी, इसराइल खान, देवेंद्र, सतीश कुमार मीणा, चंदी गोपाल गिरि के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पहले वीडियो कॉल कर रिकार्ड फिर फोन कॉल कर धमकी दी
रेलवे अफसर का कहना है कि 15 दिसंबर को उनके पास एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। उन्होंने कॉल उठाई तो दूसरी ओर से एक महिला ने बातचीत करना शुरू किया। कुछ देर बाद महिला ने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। उसकी हरकतें देखकर उन्होंने कॉल काट दी। कुछ देर बाद उनके पास वीडियो वायरल करने के लिए फोन कॉल आने लगीं।
विज्ञापन
अधिकारियों के भेजे आईडी प्रूफ
जालसाजों ने रेलवे अफसर को कॉल करके खुद को पहले क्राइम ब्रांच नई दिल्ली का एडिशनल ऑफिसर अजय राठौर बताया। फिर उसी नंबर से दोबारा कॉल आई और इस बार उसने खुद का सीबीआई ऑफिसर विक्रम गोस्वामी नाम बताया। जालसाजों ने क्राइम ब्रांच और सीबीआई के आईडी प्रूफ भी रेलवे कर्मी को भेजे।
रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी
शातिरों ने अश्लील वीडियो यूट्यूब पर वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने कहा अगर रूपये नहीं दोगे तो वीडियो को यूट्यूब पर वायरल कर देंगे। इसे रोकने के लिए यूट्यूब के अफसर बात कर लो। ऐसा करके जालसाजों ने करीब 50 हजार रुपए खाते में डलवा लिए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।