फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad new

सवा लाख में बिका वीआईपी नंबर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad new
ghaziabad new
सवा लाख में बिका वीआईपी नंबर
विज्ञापन

गाजियाबाद। वीआईपी नंबर खरीदने के लिए जिले में लोग खूब पैसा खर्च कर रहे हैं। अब सिफारिश बंद हुई तो ऑनलाइन प्रक्रिया और महंगी फीस के बाद भी लोग वीआईपी नंबर खरीदने के लिए बड़ी बोली लगा रहे हैं। फरवरी में शुरू हुई ईआर सीरीज के छह वीआईपी नंबर एक लाख रुपये से अधिक में बिके हैं। नई सीरीज आते ही लोग वीआईपी नंबर के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर देते हैं। जो सबसे ऊंची बोली लगाता है, उसे नंबर जारी कर दिया जाता है। 0001 नंबर एक लाख 30 हजार और 0005 नंबर एक लाख 15 हजार रुपये में बिका है।

कुछ समय पहले तक लोगों को वीआईपी नंबर सिफारिश के आधार पर उपलब्ध हो जाता था। जिस व्यक्ति की बड़ी सिफारिश या सोर्स होती थी वह वीआईपी नंबर लेकर चला जाता था। अब शासन ने इस प्रक्रिया को समाप्त करके ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी नई सीरीज जारी होगी, उसके वीआईपी नंबर के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजरना होगा। ऑनलाइन वीआईपी नंबर की बोली लगेगी। जो व्यक्ति सबसे ऊंची बोली लगाएगा, उसे वीआईपी नंबर जारी कर दिया जाएगा। फरवरी में जारी हुई यूपी 14 ईआर सीरीज जारी हुई तो लोगों ने वीआईपी नंबर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया। आवेदन के बाद बोली में उन्होंने नंबर को खरीदा। सीरीज का 0001 नंबर प्रमोद यादव ने एक लाख 30 हजार रुपये में खरीदा है। जबकि 0005 नंबर किसी प्राइवेट कंपनी ने एक लाख 15 हजार रुपये में खरीदा है। इस तरह से छह नंबर एक लाख रुपये से ऊपर की कीमत में बिके हैं। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि वीआईपी नंबर की बोली हर बार ऑनलाइन लगती है। जो व्यक्ति ऊंची बोली लगाता है, उसे नंबर जारी कर दिया जाता है। इसी तरह अन्य वीआईपी नंबरों की बोली लगती है। उन्होंने
विज्ञापन

बताया कि वीआईपी नंबर के लिए काफी संख्या में लोग आवेदन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed