फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad nes

किसान कुंभ में बदला यूपी गेट बढ़ता जा रहा लोगों का कारवां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad nes
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे उपवास पर बैठे किसान। - फोटो : GHAZIABAD City
किसान कुंभ में बदला यूपी गेट बढ़ता जा रहा लोगों का कारवां
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी गेट बॉर्डर पर चल रहा आंदोलन अब यूपी व उत्तराखंड के किसानों तक सीमित नहीं रहा। आंदोलन से शनिवार को केरल, ओडीसा, मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के किसान से जुड़ गए हैं। शनिवार को आंदोलन स्थल पर 15 हजार से अधिक किसान जुटे। यहां पर किसानों का आना रुक नहीं रहा। किसानों के जत्थे के जत्थे बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में और अधिक किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। किसान नेताओं का दावा है कि हजारों की संख्या में आंदोलन स्थल पर किसान चुके हैं। हजारों की संख्या में किसान अभी रास्ते में हैं।
बृहस्पतिवार को यूपी गेट से किसानों को हटाने के लिए जो कुछ हुआ और फिर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के रोने पर किसान भावुक हो उठे। इसके बाद किसान पूरे समर्थन के साथ आंदोलन स्थल की तरफ कूच कर गए। रही सही कसर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुई भाकियू की महापंचायत के बाद पूरी हो गई। पंचायत खत्म होने के बाद हजारों की संख्या में किसान यूपी गेट बॉर्डर की तरफ बढ़ने लगे। यही नहीं, देश के अन्य राज्य हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, केरल, ओडीसा से भी किसानों का समर्थन मिलना शुरू हो गया। यहां से भी किसान आंदोलन स्थल पर जुटने लगे है। यही नतीजा रहा कि दो ही दिन में किसानों की संख्या आंदोलन स्थल पर दोगुनी हो गई। शनिवार को 15 हजार से अधिक किसान शाम तक आंदोलन स्थल पर जुट गए। किसानों के जत्थे लगातार यूपी गेट पहुंच रहे है। किसान नेताओं ने दावा किया है कि हरियाणा से पांच हजार ट्रॉलियां आंदोलन के लिए निकल चुकी है। पंजाब की तरफ से भी किसान यहां पर आ रहे हैं। राजस्थान से भी किसानों का यूपी गेट पर आंदोलन से जुड़ना शुरू हो गया है। वहीं, यूपी और उत्तराखंड से तो किसान आ ही रहे हैं। यहां से किसान कम नहीं होंगे लगातार किसानों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

यूपी गेट पर 30 लंगर फिर हुए शुरू
बृहस्पतिवार तक कई लंगर बंद हो गए थे। सभी ने अपना सामान समेट लिया था, कुछ लंगर वाले तो लौट गए थे, लेकिन शनिवार को फिर से 30 लंगर शुरू हो गए हैं। जिन लंगरों ने सामान समेट लिया था, वह शुक्रवार को शुरू हो गए थे। सभी लंगर संचालकों ने रोजाना ज्यादा से ज्यादा खाना बनाने के लिए बोला है, जिससे कि आंदोलन में आने वाला कोई भी किसान भूखा नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की भी बढ़ी संख्या
पुरुषों के साथ महिलाओं की संख्या भी वृद्धि हो रही है। महिलाएं भी आंदोलन में शामिल होने आ रही हैं। महिलाओं ने मंच के सामने बैठने के साथ ही लंगरों में खाना बनाकर अपनी सेवा देना शुरू कर दिया है। सब्जी काटने से लेकर रोटी बनाने में सेवा दे रही है। महिलाओं ने भी साफ कर दिया है कि अब वह भी घर नहीं लौटेंगी। जब तक आंदोलन चलेगा वह भी यहीं पर रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed