फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Murder Husband sat near body and drank alcohol also ate food for four days After murder of wife

Ghaziabad Murder: पत्नी की हत्या के बाद लाश के पास बैठकर चार दिन तक पी शराब, शव के पास सोया; खाना भी खाया

Mon, 04 Mar 2024 02:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Mar 2024 02:26 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके मिसलगढ़ी की आंबेडकर कॉलोनी में 28 फरवरी की रात को पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि पत्नी रुपये मांगती थी तो उसने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Ghaziabad Murder Husband sat near body and drank alcohol also ate food for four days After murder of wife
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी के मिसलगढ़ी स्थित आंबेडकर कॉलोनी में पत्नी सुनीता की हत्या करने के आरोपी सेल्समैन भारत सिंह को रविवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने चार दिन तक पत्नी का शव घर में ही रखा। 
विज्ञापन


उसका इरादा मौका मिलने पर शव को ठिकाने लगाने का था लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इन चार दिनों में उसने पत्नी के शव के पास बैठकर कई बार शराब पी। भूख लगने पर खाना भी खाया। रात को बिस्तर पर शव के पास ही सोया। 
विज्ञापन


एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि उसने हत्या 28 फरवरी की रात में की थी। पुलिस को जानकारी तीन मार्च को मिली। शव से बदबू आने पर पड़ोसियों ने कॉल की थी। भारत सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने हत्या का कोई अफसोस नहीं हुआ। थोड़ी घबराहट जरूर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे दूर करने के लिए उसने शराब पी। जैसे ही नशा उतरता, वैसे ही फिर से शराब पी लेता। किसी को शक न हो, इसलिए वह घर के बाहर भी गया और इस दौरान सामान्य व्यवहार किया। वह 29 फरवरी और एक मार्च को ड्यूटी पर भी गया था। 
 

उसने पुलिस को बताया कि वह बाहर से खाना लाता रहा। भूख लगने पर खा लेता था। पत्नी के शव के पास ही सोता था। नशे में होने की वजह से बदबू का अहसास नहीं होता था। उसने सोच रखा था कि तीन मार्च की रात को शव को रात में ले जाएगा और कहीं दूर फेंक आएगा।

सालभर पहले हुई थी शादी
भारत ने पुलिस को बताया कि सुनीता  उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। वह घर के पास ही परचून की दुकान करती थी। दुकान बंद होने की वजह से आसपास के लोग उसके बारे में पूछने आ रहे थे। इसलिए, वह दो दिन ड्यूटी पर गया ताकि किसी को शक न हो। भारत ने बताया कि वह शराब के ठेके पर सेल्समैन के रूप में काम करता था।

 

गला दबाकर की थी हत्या
भारत ने बताया कि उसकी शराब पीने की लत से सुनीता को गुस्सा आता था। कई बार झगड़ा हो चुका था। वह सुनीता से शराब के लिए रुपये मांगता था तो वह देने से मना कर देती थी। इससे उसे बुरा लगता था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा भी होता था। इसी वजह से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। वह मूलरूप से हापुड़ के दरियापुर गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed