{"_id":"6157fc458ebc3e0b35691313","slug":"ghaziabad-muradnagar-girl-students-of-engineering-college-hostel-were-getting-obscene-videos-and-photos-one-student-expel-from-hostel-police-probing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं को मोबाइल पर आ रहे थे अश्लील फोटो-वीडियो, एक छात्रा हॉस्टल से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं को मोबाइल पर आ रहे थे अश्लील फोटो-वीडियो, एक छात्रा हॉस्टल से निष्कासित
Sat, 02 Oct 2021 01:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:21 PM IST
सार
दिल्ली-मेरठ हाईवे दुहाई एक्सप्रेस वे पुल के पास स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में बने हॉस्टल में छात्राएं रहती हैं। बताया गया है कि फरवरी माह में कुछ छात्राओं के मोबाइल पर अश्लील वीडियो, फोटो व मैसेज आए थे। इसकी शिकायत छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन से की तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
मुरादनगर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के मोबाइल पर असामाजिक तत्व द्वारा अश्लील वीडियो व फोटो भेजने का मामला सामने आया है। मामले में कॉलेज प्रबंधन ने एक छात्रा को छात्रावास से निष्कासित कर दिया। कॉलेज निदेशक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली-मेरठ हाईवे दुहाई एक्सप्रेस वे पुल के पास स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में बने हॉस्टल में छात्राएं रहती हैं। बताया गया है कि फरवरी माह में कुछ छात्राओं के मोबाइल पर अश्लील वीडियो, फोटो व मैसेज आए थे। इसकी शिकायत छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन से की तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
इसके बाद सीएम पोर्टल व पुलिस के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई। तब जाकर कॉलेज प्रबंधन हरकत में आया और जांच शुरू की। जांच के दौरान हॉस्टल में रह रही एक छात्रा को छात्रावास से निष्कासित किया गया।
विज्ञापन
चेयरमैन बोले- मामला काफी पुराना है जिसमें अब रिपोर्ट दर्ज हुई
कॉलेज के एक अधिकारी का कहना है कि मामला काफी पुराना है, जिसमें अब रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि कॉलेज के निदेशक की तहरीर पर आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज एक छात्रा समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।