{"_id":"60fe938d5847bd6a8b22c320","slug":"ghaziabad-muradnagar-encounter-between-murder-accused-and-police-who-killed-ordinance-factory-employee-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर: आयुध फैक्टरी के कर्मचारी की हत्या करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादनगर: आयुध फैक्टरी के कर्मचारी की हत्या करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश घायल
Mon, 26 Jul 2021 04:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 26 Jul 2021 04:21 PM IST
सार
अभियुक्त अंकित के पास से एक पिस्टल और 12 कार्ट्रिज बरामद हुए हैं। इसके अलावा जो बाइक मोदीनगर से लूटी गई थी और घटना में इस्तेमाल की गई थी वो भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
मुरादनगर में मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
10 दिन पहले गाजियाबाद के मुरादनगर के उखलारसी गांव में घर में घुसकर आयुध फैक्टरी कर्मचारी ऋषि की हत्या करने वाले बदमाशों से पुलिस की सोमवार दोपहर मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सोमवार दोपहर 3.00 बजे मुखबिर ने 13-14 को हुई दो वारदातों में शामिल बदमाशों के मुरादनगर में होने की सूचना दी। जानकारी मिली कि थाना मुरादनगर क्षेत्र में मुरादनगर नाहल नहर मार्ग रेलवे पुल के पास 13 जुलाई की रात को एक व्यक्ति से बाइक लूटी गई थी।
अगले दिन मुरादनगर उखलारसी में उसी बाइक का प्रयोग कर बाइक सवारों ने दो व्यक्तियों पर कई राउंड फायर की थी, जिसमें से एक ऋषिपाल की मृत्यु हो गयी थी एवं एक अन्य सुमित गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सोमवार दिन में चेकिंग के दौरान वो बाइक पुलिस ने स्पॉट की और बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को देख उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया और उसके अन्य दो साथी मोनू और गुड्डू फरार हो गए, जिनकी गहन तलाश की जा रही है।