{"_id":"6188b6f1fe369d4b512bda28","slug":"ghaziabad-muradnagar-5-goons-looted-jwelery-and-cash-from-jweller-read-full-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर: पांच बदमाशों ने हथियारों के बल पर सर्राफा व्यापारी से सोने के जेवरात व नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादनगर: पांच बदमाशों ने हथियारों के बल पर सर्राफा व्यापारी से सोने के जेवरात व नकदी लूटी
Mon, 08 Nov 2021 11:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:05 AM IST
सार
रविवार रात को वह वापस कार से गाजियाबाद आ रहे थे। कार को पवन चला रहे थे। जब दिल्ली मेरठ मार्ग पर मुरादनगर गंगनहर पुल से पहले झिलमिल ढाबे के पास पहुंचे तो खाना खाने के लिए रुक गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गंगनहर पुल के पास झिलमिल ढाबे के सामने कार सवार पांच बदमाशों ने हथियारों के बल सर्राफा व्यापारी व उनके साथी को बंधक बनाकर पांच लाख रुपए के सोने के जेवरात व 70 हजार रूपए की नकदी लूट ली। लूट का विरोध करने पर व्यापारी को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
गाजियाबाद के गोविंदपुरम कालोनी निवासी सौरभ मित्तल सर्राफा व्यापारी व एक मीडिया संस्थान में निदेशक भी हैं। सौरभ मित्तल अपने दोस्त हरीश खेर के साथ अपने गुरु से मिलने के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश गए थे।
विज्ञापन
रविवार रात को वह वापस कार से गाजियाबाद आ रहे थे। कार को पवन चला रहे थे। जब दिल्ली मेरठ मार्ग पर मुरादनगर गंगनहर पुल से पहले झिलमिल ढाबे के पास पहुंचे तो खाना खाने के लिए रुक गए।
विज्ञापन
जब वह खाना खाकर कार में बैठकर निकले तो इसी बीच उन्हें पांच बदमाशों ने रोक लिया और हथियारों के बल पर सौरभ मित्तल से चार सोने की अंगुठी , एक सोने की चेन व 70 हजार रुपए की नकदी के अलावा हरीश खेर से सोने की चेन व नकदी लूट ली।
लूट करने के बाद बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस तो पहुंची, लेकिन बदमाशों की तलाश शुरू नहीं की। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर दी।