फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad modinagar oxygen plant will supply oxygen to maharashtra can fill 170 jumbo cylinders in a day

#LadengeCoronaSe: मोदीनगर का ऑक्सीजन प्लांट महाराष्ट्र को देगा प्राणवायु, एक दिन में 170 जंबों सिलिंडर रीफिल करने की है क्षमता

Sat, 08 May 2021 12:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी योगेश गुप्ता, अमर उजाला, मोदीनगर (गाजियाबाद)
योगेश गुप्ता, अमर उजाला, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 08 May 2021 12:18 AM IST
सार

कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए ऑक्सीजन संकट से पूरा देश जूझ रहा है। ऑक्सीजन के लिए चारों तरफ मारामारी मची हुई है। इन सब के बीच मोदीनगर के अबूपुर स्थित एमबीएस इंडिया ने युद्घस्तर पर काम कर बीस दिन में आक्सीजन उत्पादन करने वाला प्लांट तैयार कर दिया है।

विज्ञापन
Ghaziabad modinagar oxygen plant will supply oxygen to maharashtra can fill 170 jumbo cylinders in a day
ऑक्सीजन प्लांट में सिलिंडर भरता कर्मचारी(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए ऑक्सीजन संकट से पूरा देश जूझ रहा है। ऑक्सीजन के लिए चारों तरफ मारामारी मची हुई है। इन सब के बीच मोदीनगर के अबूपुर स्थित एमबीएस इंडिया ने युद्घस्तर पर काम कर बीस दिन में आक्सीजन उत्पादन करने वाला प्लांट तैयार कर दिया है। प्लांट का सफल परीक्षण हो चुका है। प्लांट सप्ताहभर में महाराष्ट्र पहुंच जाएगा। ये प्लांट 95 प्रतिशत तक शुद्घ ऑक्सीजन का उत्पादन करता है। यह एक दिन में 170 जंबों सिलिंडर को रीफिल करेगा।

विज्ञापन


  इसके अलावा कई राज्य सरकारों के आर्डर पर एक दर्जन प्लांट और बनाए जा रहे हैं, जो अगले 20 से 25 दिन में तैयार हो जाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने 50 आक्सीजन कन्संट्रेटर भी बनाए हैं। जिनकी डिलीवरी बुधवार तक हो जाएगी। कंपनी ने दावा किया कि स्थानीय प्रशासन को भी ऑक्सीजन प्लांट तथा कन्संट्रेटर देने की पेशकश की गई थी। मगर प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक जबाव नहीं मिला।
विज्ञापन


दिल्ली-मेरठ मार्ग पर अबूपुर स्थित एमबीएस इंडिया कंपनी करीब तीन दशक से मेडिकल उपयोग में आने वाले यंत्र बनाती है। कंपनी के एमडी डॉ. संदीप रूहेला ने बताया कि कोरोना संक्रमण से उपजे हालात को देखते हुए उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट बनाने पर काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने बीस दिन में ऑक्सीजन उत्पादन करने वाला प्लांट तैयार कर दिया। प्लांट का सफल परीक्षण हो चुका है। प्लांट महाराष्ट्र सरकार के आर्डर पर तैयार किया गया है। इसे अगले सप्ताह तक महाराष्ट्र में स्थापित कर दिया जाएगा।

बताया कि यह 95 प्रतिशत का शुद्ध ऑक्सीजन का उत्पादन करेगा। जहां प्रतिदन 170 सिलिंडर रिफिल हो सकें। इसके अलावा कंपनी ने वेंटिलेटर भी तैयार किए हैं। वहीं 50 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भी तैयार हैं। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश तथा राजस्थान सरकारों के आर्डर पर 12 ऑक्सीजन प्लांट तैयार किए जा रहें हैं।


उन्होंने बताया कि 50 से 60 एनएम क्यूब के प्लांट को लगाने के लिए आठ वर्ग गज जगह की आवश्यकता होती है। प्लांट की कीमत सवा करोड़ से डेढ़ करोड़ रुपये के बीच है। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण बंद हो चुके करीब आधा दर्जन उद्योगों के कर्मचारियों को ट्रेंड कर ऑक्सीजन प्लांट बनाने में लगाया था। जिससे उन्हें भी नया रोजगार मिल गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed