फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Modinagar man shot dead in his field dead body thrown in jungle police probing matter

गाजियाबाद: खेत गए युवक की गोली मारकर हत्या, फिर जंगल में फेंका शव, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Mon, 11 Apr 2022 01:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद (मोदीनगर)
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद (मोदीनगर) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 11 Apr 2022 01:56 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Modinagar man shot dead in his field dead body thrown in jungle police probing matter
मोदीनगर में अंकित की हत्या - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव फफराना में सोमवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद में शव को जगल में फेंक दिया दिया। घटना की सूचना फैसले ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार गांव फफराना में योगेन्द्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनका 26 साल का पुत्र अंकित रविवार रात को अपने खेत पर गया था। सुबह तक अंकित वापस नहीं आया तो योगेन्द्र सिंह उसकी तलाश में अपने खेत पर पहुंचे।
विज्ञापन


जब अंकित वहां भी नहीं मिला तो उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद अंकित का शव अपने खेत से दो सौ मीटर दूर पड़ा हुआ था। योगेंद्र सिंह ने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेंद्र सिंह ने बताया कि अंकित की गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने ये भी बताया कि हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता योगेंद्र सिंह ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed