{"_id":"6076b8bd8ebc3e8cd11ff071","slug":"ghaziabad-modinagar-hundreds-of-people-fall-sick-after-eating-kuttu-ka-atta-also-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर: कुट्टू का आटा खाने से सैकड़ों लोग बीमार, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर: कुट्टू का आटा खाने से सैकड़ों लोग बीमार, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा
Wed, 14 Apr 2021 04:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 14 Apr 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
कुट्टू का आटा खाकर बीमार हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर के सीकरी फाटक स्थित कॉलोनी व हापुड़ रोड स्थित गदाना गांव में कुट्टू का आटा खाने से करीब सौ लोग बीमार हो गए। कुछ रोगियों की तबीयत ज्याद खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मामूली रूप से बीमार लोगों का इलाज स्थानीय चिकित्सकों के पास चल रहा है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बता दें कि मंगलवार को चैत्र नवरात्र का पहला दिन था। ऐसे में लोगों ने व्रत रखने के बाद शाम को कुट्टू के आटे से बना खाना खाया था। जिसके बाद देर रात लोगों को उल्टी तथा दस्त लगने शुरू हो गए।
विज्ञापन
एक साथ कई लोगों की तबीयत खराब होने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने बुधवार सवेरे दुकानदार के खिलाफ हंगामा किया। लोगों ने खाद्य विभाग की टीम पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए घटिया खाद्य सामग्री बिकवाने का आरोप लगाया। सूचना के बाद एसडीएम ने घायलों का हाल जाना तथा खाद्य विभाग की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में भी लोग हुए बीमार
कुट्टू का आटा खाने से सिर्फ गाजियाबाद ही नहीं दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में भी सैकड़ों लोग बीमार हुए हैं। दिल्ल में मुख्यतः पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी, खिचड़ीपुर आदि क्षेत्र में लोग बीमार हुए हैं जो लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती हैं। यहां आधिकारिक रूप से करीब 500 लोगों के बीमार होने की बात कही गई है, वहीं अनौपचारिक रूप से 800-1000 लोगों के बीमार होने की खबर है।