{"_id":"62564a9438ed016eca5a06f3","slug":"ghaziabad-men-fired-at-father-and-his-two-sons-for-barking-of-dogs-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चवन्नी-अठन्नी पर कुत्ते का भौंकना पड़ा भारी: बदला लेने के लिए सो रहे पिता और दो पुत्रों पर चला दीं ताबड़तोड़ गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चवन्नी-अठन्नी पर कुत्ते का भौंकना पड़ा भारी: बदला लेने के लिए सो रहे पिता और दो पुत्रों पर चला दीं ताबड़तोड़ गोलियां
Wed, 13 Apr 2022 09:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 13 Apr 2022 09:29 AM IST
सार
दस दिन पहले आरोपी घायलों के घर के सामने से गुजर रहे थे तो कुत्ता उन पर भौंक पड़ा। उन्होंने कुत्ते को डंडे से पीटा। धमकी दी कि इसका बदला जरूर लेंगे। इसी पर झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
घायल युवक और गिरफ्तार आरोपी (फोटो में बाएं से दाएं)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मोरटा गांव में मंगलवार सुबह करीब छह बजे डेयरी संचालक सुशील और उनके दो बेटों तरुण व अरुण को महज इतनी सी बात पर गोली मार दी गई, क्योंकि उनका पालतू कुत्ता सदरपुर के दो भाई सत्यम उर्फ चवन्नी और शिवम उर्फ अठन्नी पर भौंक पड़ा था। वे इसी से रंजिश मान बैठे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हमले में इस्तेमाल तमंचा भी इनसे बरामद हो गया है।
सुशील और उनका परिवार विजय नगर कॉलोनी में रहता है। मधुबन बापूधाम थाना में रिपोर्ट सुशील की पत्नी कुंतेश ने दर्ज कराई है। उनका कहना है कि चवन्नी और अठन्नी दबंग किस्म के हैं। जब भी उनके घर से पास से गुजरते तो दबंगई दिखाते थे।
परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो इस पर झगड़ा हुआ। दस दिन पहले वे घर के सामने से गुजर रहे थे तो कुत्ता उन पर भौंक पड़ा। उन्होंने कुत्ते को डंडे से पीटा। धमकी दी कि इसका बदला जरूर लेंगे। इसी पर झगड़ा हो गया था। हालांकि, तब गांव के लोगों ने बीच में पड़कर सुलह करा दी थी, लेकिन उन्होंने इसे मन से नहीं माना और कुत्ते के भौंकने को अपना अपमान मानकर बदले की फिराक में लगे रहे।