फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad man trapped in kabul want to come back India video calls wife tell his ordeal

काबुल का दुख: वीडियो कॉल पर छलका मुकेश का दर्द...पत्नी से बोले- बुला लो वतन

Fri, 20 Aug 2021 10:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 20 Aug 2021 10:11 AM IST
सार

पति का दर्द सुनकर शीला फफक कर रो पड़ीं। उधर प्रशासन के अफसरों का कहना है कि मुकेश को वापस लाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। वहीं अफगानिस्तान में फंसे खुर्जा के किर्रा गांव के सतपाल की कोई खबर नहीं मिलने से परिजन चिंतित हैं। 

विज्ञापन
ghaziabad man trapped in kabul want to come back India video calls wife tell his ordeal
अफगानिस्तान में तालिबानी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफगानिस्तान के काबुल में फंसे जिले के गंगागढ़ निवासी मुकेश ने गुरुवार सुबह पत्नी को वीडियो कॉल कर अपना दर्द सुनाया। वह बोले- यहां पर मालिक बात नहीं करने देता है, नेट बंद करवा देता है। कुछ भी उपाय करो, अफसरों के पास जाकर बात करो और मुझे यहां से जल्द से जल्द निकलवाओ, घर बुलाओ।

विज्ञापन


पति का दर्द सुनकर शीला फफक कर रो पड़ीं। उधर प्रशासन के अफसरों का कहना है कि मुकेश को वापस लाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। वहीं अफगानिस्तान में फंसे खुर्जा के किर्रा गांव के सतपाल की कोई खबर नहीं मिलने से परिजन चिंतित हैं। 
विज्ञापन

 
मुकेश करीब छह माह पूर्व नौकरी के लिए अफगानिस्तान के काबुल शहर पहुंचे थे। जहां वह मेली अफगानिस्तान स्टील मिल कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। कॉल पर बताया कि बताया कि मिल मालिक मालिक किसी भी हाल आने नहीं दे रहा है। उसने पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज अपने पास रख लिए हैं। भारत सरकार ही चाहेगी तभी वह अपने वतन लौट पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुड्डू के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन(भानु) का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को गंगागढ गांव जाकर अफगानिस्तान में फंसे मुकेश के परिजनों से मिला। उन्होंने विदेश मंत्रालय, कमिश्नर मेरठ तथा जिलाधिकारी व एसएसपी बुलंदशहर से फोन पर बात कर मुकेश की जल्द सकुशल वापसी के बारे में वार्ता की। वाट्सएप व ट्यूटर के जरिए भी सारी जानकारी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराई। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के निर्देश पर किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने मुकेश के परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में पूरी किसान यूनियन  उनके साथ खड़ी है।

किसान नेताओं ने कॉल कर पूछा कुशल क्षेम
किसान नेताओं ने परिजनों से मुकेश का फोन नंबर लेकर वीडियो कॉल कर कुशल क्षेम पूछा तथा उनके पते के बारे में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल में मेरठ मंडल प्रभारी अशोक कुमार शर्मा, मेरठ मंडल महामंत्री मनीषा सिंह, महामंत्री विनीत कुमार, जिला मंत्री इंद्रेश ठाकुर, तहसील अध्यक्ष जितेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

गृह मंत्रालय को लिखा पत्र
अफगानिस्तान में फंसे मुकेश और सतपाल को भारत वापस लाने के लिए प्रदेश के गृहमंत्रालय को पत्र लिखा गया है। जिला प्रशासन परिजनों की हरसंभव मदद कर रहा है।
डॉ प्रशांत भारती, एडीएम प्रशासन बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed