फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad man gives lift to unknown person who shot him during ride admitted to hospital police probe matter

गाजियाबाद : स्कूटी चालक को लिफ्ट देने के बदले कहा थैंक्यू, जाने के बाद पता चला मार गया गोली

Tue, 30 Mar 2021 12:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 30 Mar 2021 12:17 PM IST
सार

- लोनी से लौटते वक्त साजिद ने दी थी अनजान शख्स को लिफ्ट
- गोली मारकर थैंक यू बोल गया शख्स, साजिद को पता भी न चला, कुछ दूर जाकर हुआ दर्द

विज्ञापन
Ghaziabad man gives lift to unknown person who shot him during ride admitted to hospital police probe matter
एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह मा्मले की जानकारी देते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में लोनी भोपुरा रोड पर दिल्ली 99 सोसायटी के पास सोमवार रात को करीब 11 बजे एक बेहद ही अजीब घटना हुई जिसमें एक युवक को गोली लग गई। यह घटना इसलिए अजीब है क्योंकि न इस घटना में कोई विवाद हुआ न झगड़ा और जिसे गोली लगी उसे भी काफी देर बाद पता चला कि उसे गोली लगी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात डासना निवासी साजिद से एक अनजान शख्स ने लिफ्ट मांगी। करीब 500 मीटर आगे जाने पर वह शख्स उतर गया। उतरने के बाद उसने साजिद को थैंक यू भी बोला और चला गया। फिर साजिद जब कुछ दूर आगे अपनी स्कूटी से कुछ दूर आगे गया तो उसे दर्द का एहसास हुआ।
विज्ञापन


तब जाकर साजिद को पता चला कि उसे गोली लगी है। इसके बाद साजिद ने पास ही मौजूद पुलिस को जानकारी दी और फिर पुलिस उसे कविनगर के सर्वोदय अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि लोनी से आ रहे डासना निवासी साजिद ने सोमवार रात एक युवक को लिफ्ट दी थी। 500 मीटर आगे जाने पर जब वह शख्स उतरा तो उसने साजिद को गोली मार दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साजिद को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed