फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad loni old man thrashed and beard cut case till now 5 accused arrested SP leader connection and all updates till date

बुजुर्ग की दाढ़ी काटने का मामला: जानिए कब, क्यों और कैसे हुआ, घटनाक्रम से जुड़ा अब तक का हर अपडेट

Thu, 17 Jun 2021 04:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 17 Jun 2021 04:32 PM IST
सार

गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग की पिटाई के बाद दाढ़ी काटने के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं, इस केस में अब तक कुल पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं वहीं सात फरार हैं, जानिए अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ....

विज्ञापन
ghaziabad loni old man thrashed and beard cut case till now 5 accused arrested SP leader connection and all updates till date
बुजुर्ग की दाढ़ी काटने का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में बुजुर्ग की दाढ़ी काटने के मामले में मंगलवार को जेल भेजे गए दो आरोपियों में से एक आदिल को बुधवार को कोर्ट से जमानत मिल गई और वह जेल से रिहा हो गया। वहीं, आरोपी इंतजार और उसके साले सद्दाम को पुलिस ने बुधवार रात 12 बजे गिरफ्तार कर लिया। इस तरह अब पुलिस के कब्जे में कुल पांच आरोपी हैं जबकि सात आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दिनभर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि इंतजार ने ही मुख्य आरोपी प्रवेश की पीड़ित तांत्रिक समद से मुलाकात कराई थी। घटना वाले दिन सद्दाम समद को बाइक पर बैठाकर प्रवेश के घर ले गया था। घटना के दौरान सद्दाम और इंतजार भी मौजूद थे। एसपी ग्रामीण का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- लोनी विवाद: भड़काऊ वीडियो वायरल होने के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर को नोटिस भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- लोनी विवाद: सपा नेता के खिलाफ दंगा भड़काने समेत कई धाराओं में केस दर्ज, पुलिस कर रही तलाश

पुलिस ने सोमवार को केस में धार्मिक भावना आहत करने की धारा बढ़ाते हुए बेहटा हाजीपुर निवासी आदिल और सरल कुंज कॉलोनी निवासी अभय कुमार उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को समस्त औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

आदिल के परिजनों ने मंगलवार को ही जमानत अर्जी दाखिल की थी। वहीं, दूसरे आरोपी के परिजन बृहस्पतिवार को जमानत अर्जी दाखिल करेंगे। सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस की तरफ  से कोई कमी नहीं रही। आरोपी को जमानत न मिले इसके लिए कोर्ट में मजबूत पैरवी की गई थी।

यह भी पढ़ें-  दाढ़ी काटने का मामला: सपा नेता उम्मेद का दावा- सरकार कर रही राजनीति, मुझे मिल रही लगातार धमकियां
यह भी पढ़ें-  बुजुर्ग की पिटाई का मामला: भड़काऊ वीडियो के पीछे सपा नेता की साजिश, फेसबुक लाइव पर कही ये भड़काऊ बातें

अब तक का घटनाक्रम-

  • तीन माह पहले दोस्त इंतजार के जरिए मुख्य आरोपी प्रवेश की तांत्रिक अब्दूल समद से मुलाकात हुई। 
  • एक जून को इंतजार के साले सद्दाम ने बेटे की परेशानी को लेकर तांत्रिक से फोन पर बात की तो उसने पांच जून को आने की बात कही।
  • पांच जून को अब्दुल समद पहले सद्दाम और फिर प्रवेश के घर गया। वहां उसके साथ दाढ़ी काटने और मारपीट की घटना हुई। 
  • सात जून को तांत्रिक ने अज्ञात ऑटो सवारों द्वारा मारपीट करने की तहरीर दी। जिस पर लोनी बॉर्डर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया। 
  • सात जून को ही उम्मेद ने फेसबुक पर भड़काऊ वीडियो लाइव किया। 
  • 14 जून को तांत्रिक की दाढ़ी काटने का वीडियो वायरस हुआ। 
  • 14 जून को ही पुलिस ने केस में धार्मिक भावना आहत की धारा बढ़ा, दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। 
  • 15 जून को भड़काऊ वीडियो ट्रेंड होने पर पुलिस ने ट्विटर समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज किया।   
  • 16 जून को पुलिस ने उम्मेद पहलवान के खिलाफ दंगे भड़काने की साजिश रचने का केस दर्ज किया। 
  • लोनी बॉर्डर पुलिस ने 17 जून को ट्विटर इंडिया को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा। 
  • 17 जून को ही अभिनेत्री स्वरा भास्कर और ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज कराया गया।

लोनी के युवक ने ही सोशल मीडिया पर डाली थी भड़काऊ वीडियो

बुजुर्ग तांत्रिक की दाढ़ी काटने की घटना के वीडियो को भड़काऊ बनाकर सोशल मीडिया पर लोनी के ही युवक उम्मेद पहलवान इदरीसी ने डाला था। वह खुद को सपा का नेता बताता है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उसके फेसबुक पर डाले गए वीडियो से ही मामला तूल पकड़ा था। इसके बाद यह वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड कर गया था।

यह भी पढ़ें- बुजुर्ग की दाढ़ी काटने का मामला: पीड़ित बोला- ताबीज की बात झूठी, मुझसे लगवाए गए नारे
यह भी पढ़ें- बुजुर्ग की पिटाई का मामला: स्वरा भास्कर, ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ दिल्ली में शिकायत

एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि लोनी के इंदिरापुरी लक्ष्मी गार्डन का निवासी उम्मेद और तांत्रिक समद पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। उम्मेद ने समद से बात करते हुए वीडियो बनाया और इसे फेसबुक पर लाइव किया। इस दौरान उम्मेद ने ही भड़काऊ बातें कहीं थीं। उसकी तलाश की जा रही है।

उसके साथ और भी लोग साजिश में शामिल हो सकते हैं। उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा। उसने  वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की थी। उसने बुजुर्ग के साथ हुई घटना को गम और परेशानी का मुद्दा बताते हुए भावनात्मक रूप से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की।

दंगा भड़काने की साजिश की धारा भी लगाई
एसपी ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना में  उम्मेद के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने, संप्रदायों के खिलाफ नफरत पैदा करने व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।  यह वीडियो 7 जून की सुबह 10.32 बजे फेसबुक पर लाइव आया था। यह वीडियो 14 जून को वायरल हुआ। उसी दिन घटना की वीडियो वायरल हुआ था। इसे घटना के दौरान आरोपियों ने ही बनाया था। यह 30 मिनट 18 सेकेंड का है। मूल वीडियो में छेड़खानी की गई। इसके बाद यह ट्विटर पर ट्रेंड हुआ।

यह भी पढ़ें-  बुजुर्ग की दाढ़ी काटने का मामला: कौन हैं वो नौ लोग जिनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज

इधर दर्ज हो रहा था केस, उधर फिर से फेसबुक लाइव कर गया आरोपी
माहौल बिगाड़ने की साजिश के पीछे अपना नाम आने के बाद उम्मेद पहलवान ने फेसबुक पर एक और पोस्ट डाली। उसमें उसने कहा कि उसे दोबारा फेसबुक लाइव पर आना पड़ रहा है।  इधर पुलिस घटना का मास्टरमाइंड बताकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर रहा थी और उधर उम्मेद फेसबुक लाइव पर लोगों को संबोधित करता रहा।

मेरा सपा से कोई लेना देना नहीं है
अनूपशहर में उम्मेद ने फेसबुक पर खुद को सपा का नेता लिखा है। इस बारे में उससे पूछे जाने पर उसने कहा कि उसका सपा से कोई लेना-देना नहीं है। वह मजहब का काम कर रहा है। इस समय पर किसी दल के साथ नहीं है। कुछ लोग उसे सपा का नेता बताकर पार्टी को बदनाम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed