फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad loni man thrashed beard cut case samajwadi party leader umed pehalwan put viral and provoking video in facebook read full story

बुजुर्ग की पिटाई का मामला: भड़काऊ वीडियो के पीछे सपा नेता की साजिश, फेसबुक लाइव पर कही ये भड़काऊ बातें

Thu, 17 Jun 2021 12:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 17 Jun 2021 12:02 PM IST
सार

सपा नेता उम्मेद ने दफ्तर में बुजुर्ग तांत्रिक के साथ फेसबुक लाइव पर भड़काऊ बातें कही थीं और फेसबुक लाइव का यही वीडियो वायरल होने पर मामले ने तूल पकड़ा, अब केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Ghaziabad loni man thrashed beard cut case samajwadi party leader umed pehalwan put viral and provoking video in facebook read full story
सपा नेता उमेद पहलवान और पीड़ित बुजुर्ग (बाएं से दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुजुर्ग तांत्रिक की दाढ़ी काटने के मामले में भड़काऊ वीडियो के पीछे सपा नेता उम्मेद पहलवान इदरीसी की साजिश सामने आई है। लोनी बॉर्डर इलाके के इंदिरापुरी लक्ष्मी गार्डन निवासी सपा नेता उम्मेद ने घटना के बाद बुजुर्ग को अपने ऑफिस बुलाकर फेसबुक लाइव किया था। इसमें उम्मेद ने बुजुर्ग के साथ घटना करने वाले आरोपियों द्वारा धर्म विशेष के नारे लगवाने की बात पहली बार कही गई थी।

विज्ञापन


फेसबुक लाइव की इसी वीडियो के वायरल होने पर मामले ने तूल पकड़ा और इसे सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश हुई। पुलिस ने सपा नेता उम्मेद पहलवान समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुलंदशहर केअनूपशहर निवासी सूफी अब्दुल समद गत पांच जून को लोनी बॉर्डर आए थे। उनका कहना है कि दिल्ली गोल चक्कर से वह एक ऑटो में बैठे और उसमें बैठे चार लोग उसे सुनसान इलाके में ले गए। वहां तीन घंटे तक यातनाएं दीं और कैंची से उनकी दाढ़ी काट दी। पुलिस ने 7 जून को अज्ञात ऑटो सवारों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 जून को उस वक्त बखेड़ा हो गया, जब तांत्रिक के साथ हुई घटना की वीडियो वायरल हुई। लोनी बॉर्डर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और केस में धार्मिक भावना आहत करने की धारा बढ़ा दी। घटना की वीडियो वायरल होते ही एक और वीडियो सोशल मीडिया व ट्विटर पर ट्रेंड हो गई, जिसमें आरोपियों पर धर्म विशेष के नारे न लगाने पर घटना को अंजाम देने की बात पहली बार सामने आई।

यह वीडियो सपा नेता उम्मेद पहलवान इदरीसी के ऑफिस की थी। सपा नेता ने पीड़ित बुजुर्ग के साथ फेसबुक लाइव पर संप्रदाय विशेष के युवकों पर घटना करने का आरोप लगाया गया, जबकि घटना में बुजुर्ग के संप्रदाय के लोग भी शामिल थे।

Trending Videos

30 मिनट 18 सेकेंड की वीडियो ने किया बवाल

सपा नेता उम्मेद पहलवान इदरीसी 7 जून की सुबह 10.32 बजे फेसबुक लाइव पर आया था। फेसबुक लाइव का यह वीडियो भी 14 जून को उस दिन ही वायरल हुआ, जिस दिन घटना की वीडियो वायरल हुई। 30 मिनट 18 सेकेंड के इसी वीडियो ने बवाल मचा दिया। कुछ लोगों ने इसकी भर्त्सना की तो कुछ ने इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की।

सपा नेता बोला-चीर दूंगा, फाड़ दूंगा
पुलिस के मुताबिक, फेसबुक लाइव में सपा नेता ने गलत तथ्य सार्वजनिक किए। उसमें धार्मिक नारे न लगाने पर दाढ़ी काटने के आरोप लगाए गए। इसके अलावा अन्य संगीन आरोप भी मंढे़ गए। फेसबुक लाइव के दौरान सपा नेता ने भड़काऊ बातें कहीं। आरोपियों को ललकारते हुए कहा कि ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर ऐसा जुल्म किया तो चीर दूंगा, फाड़ दूंगा।

बुजुर्ग तांत्रिक को जानते थे आरोपी
पीड़ित बुजुर्ग के मुताबिक, अज्ञात ऑटो सवार पांच लोगों ने उसके साथ घटना को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि पीड़ित तांत्रिक जानकार के साथ बाइक पर मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर के घर पर गया था। वहां प्रवेश ने 10 साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। इसमें मुस्लिम युवक भी शामिल थे। पुलिस का मानना है कि घटना का मजमून भी सपा नेता उम्मेद पहलवान इदरीसी के दफ्तर में बदला गया था। अधिकारियों का कहना है कि सपा नेता पर केस दर्ज किया जाएगा। उससे सभी बिंदुओं पर पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

सपा नेता ने की थी वीडियो वायरल करने की अपील
फेसबुक लाइव के दौरान सपा नेता उम्मेद पहलवान ने लोगों से इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की थी। उसने बुजुर्ग के साथ हुई घटना को गम और परेशानी का मुद्दा बताते हुए भावनात्मक रू प से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की। उसने कहा था कि सूफी अब्दुल समद के साथ घटना करने वाले सबके सामने बेनकाब होने चाहिए। पुलिस का मानना है कि फेसबुक लाइव के दौरान जुड़े लोगों ने इस वीडियो को वायरल किया।

एक विधायक का करीबी बताया जा रहा सपा नेता
बताया गया कि भड़काऊ वीडियो वायरल करने वाला सपा नेता जिले के एक विधायक का करीबी है। विपक्षी पार्टी में रहते हुए भी दोनों के संबंध जगजाहिर हैं। मामला तूड़ पकड़ने के बाद विधायक का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह लोगों की भीड़ के बीच सपा नेता का फूल मालाओं से स्वागत कर रहे हैं। विधायक के सामने ही सपा नेता के समर्थक उसके पक्ष में नारेबाजी कर रहे हैं।

16 जून को फिर से लाइव आने की डाली पोस्ट
मामला तूल पकड़ने तथा इसकी साजिश के पीछे अपना नाम आने के बाद सपा नेता उम्मेद पहलवान ने फेसबुक पर एक और पोस्ट डाली। उसमें उसने कहा कि उसे दोबारा फेसबुक लाइव पर आना पड़ रहा है। बात हक, सच और इंसाफ की होगी। सपा नेता ने अपनी पोस्ट में फेसबुक लाइव पर आने का वक्त 16 जून (बुधवार) की रात 9 बजे का दिया था। हालांकि, बाद में यह पोस्ट सपा नेता के फेसबुक अकाउंट से गायब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed