फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad lok sabha election result 2024 BJP Atul Garg leading and Dolly Sharma trailing

Ghaziabad Lok Sabha Chunav Result 2024: गाजियाबाद में भाजपा से अतुल गर्ग आगे, डॉली शर्मा और नंदकिशोर पीछे

Tue, 04 Jun 2024 04:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 04 Jun 2024 04:21 PM IST
सार

Ghaziabad Lok Sabha Result 2024: गाजियाबाद सीट पर भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग आगे चल रहे हैं। करीब तीन लाख वोटों के करीब चल रहे हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad lok sabha election result 2024 BJP Atul Garg leading and Dolly Sharma trailing
अतुल गर्ग - फोटो : फेसबुक फोटो atulgargbjp

विस्तार

Ghaziabad Lok Sabha Result 2024: उत्तर प्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। राज्य में सपा 37 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं 32 सीटों पर आगे है। उत्तर प्रदेश की संभल सीट पर सपा के जिया उर रहमान आगे चल रहे हैं। भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी करीब 13 हजार वोटों से पीछे हैं। 

विज्ञापन


गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा से अतुल गर्ग 16वें राउंड में 272742 वोटों से आगे हैं। विपक्षी गठबंधन से डॉली शर्मा और बहुजन समाज पार्टी से नंदकिशोर पुंडीर समेत कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतगणना में भाजपा के अतुल गर्ग ने बढ़त बना रखी है।

विज्ञापन
Trending Videos

गाजियाबाद सीट पर भाजपा आगे
गाजियाबाद लोकसभा सीट पर 16वें चक्र में भाजपा 272742 से आगे
अतुल गर्ग, (भाजपा) 696916
डॉली शर्मा, (कांग्रेस) 424174
नंद किशोर पुंडीर, (बसपा) 67310

विज्ञापन

कौन हैं अतुल गर्ग
गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा ने जनरल वीके सिंह की जगह विधायक अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया। इससे पहले पार्टी ने आठ बार चुनाव लड़ा है। सात बार जीत मिली है। सातों बार क्षत्रिय सांसद बने। भाजपा ने पहली बार चुनाव 1980 में लड़ा था और अनुसूचित जाति के संघप्रिय गौतम को उम्मीदवार बनाया था। उनकी जमानत जब्त हो गई थी। 

अतुल गर्ग संघ परिवार की पसंद कहे जाते हैं। वह 2017 और 2022 में गाजियाबाद सीट से विधान सभा चुनाव जीत चुके हैं। 2017 में उन्हें स्वास्थ्य राज्यमंत्री बनाया गया था। 2022 में उनकी जीत पहली से बड़ी थी लेकिन मंत्री नहीं बनाया गया। कविनगर निवासी 62 वर्षीय अतुल गर्ग के कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थान हैं।

बता दें कि अतुल गर्ग का जन्म 26 अगस्त 1957 को गाजियाबाद में हुआ। जो उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री हैं। वे उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य हैं, जो गाजियाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। गर्ग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने 2012 में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों के लिए प्रचार किया था। लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाए थे। लेकिन 2017 के चुनाव के बाद वे विधानसभा में शामिल हो गए। वे खाद्य और नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा, किराया नियंत्रण और उपभोक्ता संरक्षण के लिए जिम्मेदार राज्य मंत्री हैं।

विज्ञापन

रुझानों में भाजपा को 241 सीटें
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा 241 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 96 सीट पर और समाजवादी पार्टी 34 पर आगे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed