{"_id":"660a3965f0056cc3cc04a89e","slug":"ghaziabad-lift-case-three-children-were-trapped-in-lift-for-45-minutes-vasundhara-sector-11-2024-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Lift: 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे तीन बच्चे, शोर मचा तो दौड़े आए लोग; दरवाजा खोलकर निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Lift: 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे तीन बच्चे, शोर मचा तो दौड़े आए लोग; दरवाजा खोलकर निकाला बाहर
Mon, 01 Apr 2024 10:05 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:05 AM IST
सार
गाजियाबाद के वसुंधरा में करीब 45 मिनट तक लिफ्ट के अंदर तीन बच्चे फंसे रहे। जिन्हें लोगों की मदद से दरवाजा खोलकर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
लिफ्ट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेक्टर-11 स्थित द्रोणागिरी अपार्टमेंट में रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे खेलकर घर लौट रहे तीन बच्चे लिफ्ट में फंस गए। 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहने से परेशान होकर बच्चों ने मदद के लिए शोर मचाया। लोगों ने दौड़कर बच्चों को निकालने के लिए काफी मशक्कत की। काफी देर में बलपूर्वक दरवाजा खोलकर बच्चों को बाहर निकाला गया। लोगों का आरोप है कि आए दिन लिफ्ट में समस्या रहती है। बावजूद इसके कोई रखरखाव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
अपार्टमेंट में छठे फ्लोर के फ्लैट में अमित शंकर रहते हैं। रविवार को उनका बेटा आर्कशंकर (12), पड़ोसी के बेटा युवराज (12) और चौथे फ्लोर पर रहने वाले कौस्तुभ बंसल सोसायटी के मैदान में खेलने गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे तीनों बच्चे खेलकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
लिफ्ट से घुसने के बाद अचानक तीनों चौथे व पांचवें फ्लोर के बीच में लिफ्ट फंस गए। बच्चों के काफी शोर मचाने के बाद लोहे की रॉड से लिफ्ट का दरवाजा खोला गया। इस दौरान बच्चे परेशान होकर रोने लगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश और निकास गेट के पास ड्यूटी कर रहे गार्ड के पास लिफ्ट की चाबी नहीं थी।
विज्ञापन