फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad kanawani village fire UP minister Narendra Kashyap visited cow shelter shows grief for dead cows

गाजियाबाद: कनावनी हादसे में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया दुख प्रकट, गोशाला का किया निरीक्षण

Wed, 13 Apr 2022 01:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 Apr 2022 01:13 PM IST
सार

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने गोशाला में 38 गाय-बछड़ों के जिंदा जलने की घटना पर कहा कि यह काफी दुखद है। मुख्यमंत्री की बैठक में तमाम तथ्यों को रखा जाएगा जिससे गाय पालक सूरज पंडित को नियमानुसार मदद दी जा सके।

विज्ञापन
Ghaziabad kanawani village fire UP minister Narendra Kashyap visited cow shelter shows grief for dead cows
राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया कनावनी गोशाला का दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कनावनी की गोशाला में आग लगने से हुई करीब 38 गायों की मौत के मामले में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बुधवार को स्वतंत्र राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने गोशाला स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने हादसे को लेकर दुख प्रकट किया।

विज्ञापन


मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। मुख्यमंत्री की बैठक में तमाम तथ्यों को रखा जाएगा जिससे गाय पालक सूरज पंडित को नियमानुसार मदद दी जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस घटना को लेकर काफी दुखी हैं वह लगातार हादसे पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


यहां से जाने के बाद उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करने की भी बात कही। इसके अलावा सूरज पंडित को हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिया। उन्होंने एसडीएम विनय कुमार सिंह को सभी प्रकार की मदद कराने के लिए भी कहा। राज्य मंत्री ने यहां करीब 40 मिनट तक निरीक्षण किया। इसके बाद उनका काफिला गाजियाबाद के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed