{"_id":"5fc2a3c48ebc3e9b75441a45","slug":"ghaziabad-is-most-polluted-city-in-ncr-shahibabad-news-gbd2094250136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर में सबसे प्रदूषित रहा गाजियाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर में सबसे प्रदूषित रहा गाजियाबाद
विज्ञापन
एनसीआर में सबसे प्रदूषित गाजियाबाद
साहिबाबाद। गाजियाबाद शनिवार को एनसीआर में सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई मानक से दोगुना से अधिक 240 दर्ज किया गया। देश में गाजियाबाद नौंवा सबसे प्रदूषित रहा। देश का सबसे प्रदूषित शहर पटना रहा। यहां पर एक्यूआई मानक से साढ़े तीन गुना अधिक 350 दर्ज हुआ।
शहर के एक्यूआई में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को बढ़ोतरी देखी गई। जिले में लोनी सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई 264 दर्ज हुआ, जो कि मानकों से ढाई गुना अधिक है। यहां पर पीएम दस 208 और पीएम 2.5 का स्तर 264 रहा। वसुंधरा का एक्यूआई भी मानक से ढाई गुना अधिक 251 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम 10 का स्तर 189 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 250 रहा। इंदिरापुरम का एक्यूआई मानक से दोगुना अधिक 228 रहा। यहां पर पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर 149 और 228 रहा। संजय नगर का एक्यूआई 223 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस 181 और पीएम 2.5 का स्तर 223 रहा।
एनसीआर के पांच सबसे प्रदूषित शहर
क्षेत्र एक्यूआई
गाजियाबाद 240
नोएडा 233
दिल्ली 231
ग्रेटर नोएडा 226
मेरठ 220