{"_id":"6263ddbe58051c58975e5064","slug":"ghaziabad-indirapuram-young-pregnant-girl-killed-for-putting-pressure-to-marry-ex-boyfriend-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: शादी का दवाब बनाने पर हुई थी गर्भवती किशोरी की हत्या, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: शादी का दवाब बनाने पर हुई थी गर्भवती किशोरी की हत्या, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार
Sat, 23 Apr 2022 05:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 23 Apr 2022 05:01 PM IST
सार
सीओ अभय मिश्रा ने प्रेस वार्ता में वारदात का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी घटना के बाद शहर छोड़कर बिहार में अपने गांव चंपारण की तरफ फरार हो गया था।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कनावनी में किशोरी की दुप्पटे से गला घोंटकर की गई हत्या के मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने पूर्व प्रेमी प्रेमी राहुल सरकार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच शारारिक संबंध बनने के बाद किशोरी चार माह की गर्भवती हो गयी थी। इसके बाद से वह पूर्व प्रेमी पर शादी करने का दवाब बना रही थी। इससे परेशान होकर आरोपी उसे बहला-फुसलाकर कनावनी पुस्ते की तरफ ले गया, वहां मौका पाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
सीओ अभय मिश्रा ने प्रेस वार्ता में खुलासा किया कि आरोपी घटना के बाद शहर छोड़कर बिहार में अपने गांव चंपारण की तरफ फरार हो गया था। सीओ का कहना है कि किशोरी के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जांच पड़ताल व सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन